शराब के ठेको की नीलामी में आरक्षित मूल्य की तुलना में 7.42 प्रतिशत की वृद्धि

by
हमीरपुर 05 मार्च। वर्ष 2024-2025 के लिए जिला हमीरपुर की पांच शराब के ठेको के आवंटन हेतु निविदा एवं बोली प्रक्रिया मंगलवार को बचत भवन हमीरपुर में एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम इकाई संख्या 01-नादौन इकाई की बोली आरंभ की गई। इस इकाई के लिये नवीन ठाकुर द्वारा दायर मूल्य 24 करोड़ 71 लाख 26 हजार 152 रुपये की निविदा पाई गई जिसे पीठासीन अधिकारी द्वारा सफल आबंटी घोषित किया गया।
इकाई संख्या 02-हमीरपुर के लिये नीलामी प्रकिया शुरू की गई। इस आबकारी इकाई के लिये 23.50 करोड़ रुपये की बोली दी गई तथा इस बोली प्रक्रिया में सर्वाधिक बोली मूल्य 25.01 करोड दी गई। बोली प्रकिया के उपरान्त निविदा बाक्स को खोला गया जिसमें दो निविदाएं प्राप्त हुई। सर्वाधिक निविदा सुरजीत सिंह द्वारा दायर मूल्य 24 करोड़ 88 लाख 88 हजार 888 रुपये की पाई गई जोकि बोली से कम पाई गई। अतः पीठासीन अधिकारी ने मै. प्रभात सिंह अमित कौशल को सफल आबंटी घोषित किया।
इकाई संख्या 03-सुजानपुर के लिये आरक्षित मूल्य 14,05,60,275 रुपये निर्धारित किया गया था। इस ईकाई के लिये कुल एक आवेदन प्राप्त हुआ था। इकाई संख्या 03-सुजानपुर के लिये श्री लखविन्दर सिंह राणा द्वारा दायर मुल्य 14 करोड़ 10 लाख रुपये की निविदा पाई गई जिसे सफल आंवटी घोषित किया गया ।
इकाई संख्या 04- बड़सर के लिये आरक्षित मुल्य 19,43,90,790 रुपये निर्धारित किया गया था। इस इकाई के लिये ठाकुर बदर्स द्वारा 20 करोड़ की बोली दी गई तथा इस बोली प्रकिया में सर्वाधिक बोली 23.25 करोड़ भी ठाकुर ब्रदर्स द्वारा ही दी गई। तदोपरान्त निविदा बाक्स को खोला गया जिसमें तीन निविदाएं प्राप्त हुई। सर्वाधिक निविदा मै. विशाल ठाकुर अभिषेक ठाकुर द्वारा दायर मूल्य 24.75 करोड़ की पाई गई जोकि बोली से अधिक पाई जाने के कारण मै. विशाल ठाकुर अभिषेक ठाकुर को सफल आबंटी घोषित किया गया।
इकाई संख्या 05-भोरंज के लिये आरक्षित मुल्य 23,57,02,523 रुपये निर्धारित किया गया था। भोरज यूनिट के लिये मात्र श्री रमेश चन्द की निविदा 23 करोड 63 लाख प्राप्त हुई जिसे पीठासीन अधिकारी द्वारा सफल आबंटी घोषित किया गया ।
नीलामी प्रकिया में पांच आबकारी इकाईयों के लिये निर्धारित आरक्षित मूल्य एक सौ चार करोड़ पैतालीस लाख चैदह हजार चार सौ नब्बे की तुलना में सात करोड़ पचहतर लाख ग्यारह हजार एक सौ बासठ की अधिक निविदा बोली प्राप्त हुई, जिसमें निर्धारित आरक्षित मूल्य की तुलना में 7.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इस नीलामी प्रक्रिया में संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कुलभूषण गौतम, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी वीरेंद्र दत्त, और उप-आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी वरुण कटोच बतौर समिति सदस्य व अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शाह नहर का दफ्तर मंडी से फतेहपुर जाएगा वापिस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा हिमकेयर योजना में गड़बड़ी पर जाँच के दिए आदेशः सीएम एएम नाथ। फतेहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मशीनरी की खरीद को लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ जारी : सेब उत्पादक क्षेत्रों में सीजन शुरू होने से पहले सड़कें बहाल करें: मुख्यमंत्री

जुन्गा में अश्वनी खड्ड पर बनेगा बांध, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी राहत कार्यों की समीक्षा की शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या है टॉयलेट टैक्स ? सीएम सुक्खू ने बताई हकीकत – जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश में मचा है सियासी घमासान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में ‘टॉयलेट सीट टैक्स’ लगाए जाने के विवादों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसको निराधार बताते हुए कहा कि ‘टॉयलेट टैक्स’...
Translate »
error: Content is protected !!