शराब निकालने की लिए लगाई भट्ठी, भट्ठी का समान, 21 लीटर लाहन व 4000 एमएल देशी शराब बरामद, दो ग्रिफतार एक फरार

by

 गढ़शंकर:  गढ़शंकर पुलिस ने बीत ईलाके के गांव पंडोरी बीत में से दो लोगो को हवेली में भट्ठी लगाकर शराब निकालते हुए इक्कीस लीटर भट्ठी में तैयार की गई शराब (लाहन) व चार हजार एमएल देशी शराब सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज लखवीर सिंह को सूचना मिली के पंडोरी बीत में शंकर दास पुत्र मिलखी राम व मोहन लाल पुत्र मनषा राम व रोशन लाल अपनी हवेली में भट्ठी लगाकर शराब निकाल रहे है। एएसआई लखवीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रेड कर मौके से भट्ठी का समान एक गैस सिलंडर, गैस वाली भट्ठी, बट्ठल, बट्ठल का ढक्कन, दौर, चालीस किलो का लोहे का ड्रंम, चार हजार एमएल देशी शराब व इक्कीस लीटर लाहन बरामद की। जिसके  बाद पुलिस ने गढ़शंकर थाने में शंकर दास पुत्र मिलखी राम, मोहन लाल पुत्र मनषा राम व रोशन लाल के खिलाफ धारा 61,1, 14 तहत मामला दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज एएसआई लखवीर सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि शंकर दास व मोहन लाल को ग्रिफतार कर आज माननीय अदालत में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर माननीय न्यायधीश ने दोनो को भेज दिया। तीसरा आरोपी रोशन लाल अभी तक फरार है। उसे शीध्र ग्रिफतार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दो व्यकितयों को 25 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया गिफतार

बुल्लोवाल(होशियारपुर)    : नशीले पदार्थ  समेत गांव पयाला के कुलविंदर सिंह और राजकुमार  को थाना बुल्लोवाल  की पुलिस ने काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया  ।एसआई भजन   सिंह   ने बताया कि...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री सिद्धू की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस : पारिवारिक सदस्यों के नाम पर खरीदी गई महंगी गाड़ियों के संबंध में भी जांच करेगी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की संपत्ति की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो अब कर सकती है। यह जांच सिद्धू के मंत्री रहने के दौरान मोहाली और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

भगवा आतंक कहने पर देश से माफी मांगे कांग्रेस : निपुण शर्मा

मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत 7 लोगों को बरी करने पर कहा–हिन्दू आतंकवादी नहीं हो सकता । होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!