पूर्व मंत्री सिद्धू की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस : पारिवारिक सदस्यों के नाम पर खरीदी गई महंगी गाड़ियों के संबंध में भी जांच करेगी

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की संपत्ति की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो अब कर सकती है। यह जांच सिद्धू के मंत्री रहने के दौरान मोहाली और रोपड़ में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदने के आधार पर शुरू की जा सकती है। विजिलेंस उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर भी खरीदी गई संपत्ति की जांच कर सकती है।
विजिलेंस पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के पारिवारिक सदस्यों के नाम पर खरीदी गई महंगी गाड़ियों के संबंध में भी जांच करेगी। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, बलबीर सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की लैंड चेस्टर नामक कंपनी द्वारा खरीदी 70 एकड़ संपत्ति की पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। यहां तक कि यह भी जांच की जा रही है कि उनके द्वारा किन्हीं अन्य जमीनों पर कब्जे किए गए हैं या नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
पंजाब

क्षेत्र में संदिग्ध व अज्ञात व्यक्तियों की जांच के लिए विभिन्न संगठनों ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के बंगा चौक पर मार्च पश्चात डीएसपी नरिंदर सिंह औजला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवत मान ने अजनाला में बाढ़ पीड़ितों को दी राहत राशि

अमृतसर, 13 अक्टूबर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में पिछले महीने आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ‘मिशन चढ़दीकला’ के तहत राहत राशि वितरित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
Translate »
error: Content is protected !!