शर्मनाक …पानीपत में जेल से छूटे सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दोबारा किया दुष्कर्म

by

पानीपत, 29 जून । पानीपत में एक सौतेले पिता ने जेल से जमानत पर आने के बाद अपनी नाबालिग लड़की के साथ फिर से दुष्कर्म कर दिया। नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत की अनुसार, एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसने 12 साल पहले (आरोपी) पति से शादी की थी। उसकी पहली शादी से एक बेटी है, जो अब 16 वर्ष की है। इससे पहले अगस्त 2024 में किशोरी ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उस समय वह पांच माह की गर्भवती थी। उस समय पुलिस ने बाल कल्याण समिति के माध्यम से किशोरी का गर्भपात कराया था और जांच के लिए किशोरी व आरोपी के डीएनए सैंपल लेकर आरोपी को जेल भेज दिया था।

अब वह मई 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 25 जून को किशोरी ने दोबारा पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया है। लड़की ने बताया कि उसको घर में अकेला पाकर उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद शनिवार की रात आरोपी के खिलाफ दोबारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाज सेवी सोनी परिवार द्वारा गढ़ी मानसोवाल स्कूल को 51 हजार रुपए भेंट

गढ़शंकर। समाजसेवी सोनी परिवार बीनेवाल द्वारा स्व. मास्टर नंद किशोर सोनी की याद में गढ़ी मानसोवाल सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की भलाई के लिए 51 हजार रुपए की राशी भेंट की। वरुन सोनी...
article-image
पंजाब

सितंबर में परख अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों के तबादले का मौका देने की मांग

गढ़शंकर, 4 सितंबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के तबादलों के लिए दिए गए अवसर में सितंबर माह में परख अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों पर विचार करने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़,...
article-image
पंजाब

“SHO Dasuya Prabhjot Kaur calls

“Dasuya/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/jan.18 : Renowned Educationist and journalist Sanjiv Kumar engaged in a meaningful discussion with SHO Dasuya, Prabhjot Kaur. During the interaction, SHO Prabhjot Kaur emphasized her commitment to transforming Dasuya into a...
Translate »
error: Content is protected !!