विधायक और पूर्व IPS को आम आदमी पार्टी ने कर दिया पार्टी से निलंबित….कबीर के दोहे को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया के डरने वाले नही

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। उधर आज  विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर कबीर के दोहे ”कबीर जिसु मरने ते जग्ग डरे, मेरे मनि आनंद”’ को पोस्ट कर साफ कर दिया कि वह डरने वाले नही है।

उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने यह फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी से निलंबित होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि – “कबीर जीसु मरने ते जागु डरे मेरे मानी आनंदु”।

कुंवर विजय प्रताप ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पर सवाल उठाए थे। कुंवर विजय ने फेसबुक पर लिखा, ‘परिवार की गरिमा सभी के लिए समान होती है – चाहे वह नेता हो, अभिनेता हो, अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या दुश्मन। सुबह-सुबह किसी के घर पर छापा मारना नैतिक सिद्धांतों के खिलाफ है। लगभग हर सरकार ने अपने फायदे के लिए पुलिस और सतर्कता एजेंसियों का दुरुपयोग किया है, लेकिन इसका नतीजा कभी खास नहीं रहा।’

मेरे किसी से राजनीतिक मतभेद हो सकते : उन्होंने कहा, ‘मेरे किसी से राजनीतिक मतभेद या वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात सिद्धांतों, धर्म और ईमानदारी की आती है तो बोलना ज़रूरी हो जाता है। जब मजीठिया साहब कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज एक मामले में जेल में थे, तो मान सरकार ने न तो कोई रिमांड मांगा और न ही कोई पूछताछ की। बाद में मान साहब के नेतृत्व वाली राज्य मशीनरी ने उनकी ज़मानत भी दिलवाई।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संघवाल व सनियाल में छुड़ाया अवैध कब्जा : गांव संघवाल में 1 व्यक्ति ने 97 एकड़ व गांव सनियाल में 3 व्यक्तियों की ओर से 3 एकड़ 7 कनाल 16 मरल में किया गया था कब्जा

होशियारपुर : जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत आज ब्लाक दसूहा के गांव संघवाल में 1 व्यक्ति व ब्लाक मुकेरियां के गांव सनियाल में...
article-image
पंजाब

संचित सेठी को शिव सेना पंजाब ने जिला युवा अध्यक्ष की सौंपी जिमेदारी

होशियारपुर : शिवसेना पंजाब की एक विशेष बैठक होशियारपुर साधु आश्रम के नजदीक हिंदू नेता युवा संचित सेठी की अगुवाई में हुई। जिसमें शिवसेना पंजाब के युवा उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित दोआबा के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी सरकार–आपदा में अभी तक 69 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 110 व्यक्ति घायल हुए हैं और 37 अभी तक भी लापता : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी वर्षा से मण्डी जिले के सराज तथा धर्मपुर क्षेत्र में लोगों के घरों एवं भूमि को व्यापक नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया : राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!