दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 10 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने तीन दिसंबर को हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद मिर्तक के बेटे के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में राकेश रोशन पुत्र जानकी दास निवासी सातनोर थाना गढ़शंकर ने बताया कि 3 दिसंबर को उसके पिता जानकी दास सड़क किनारे खड़े थे तभी एक आल्टो कार नंबर पीबी 65 एफ 2700 आई, जिसे चालक सुखबीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रोमाडजारा चला रहा था की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जानकी दास के इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया और इलाज के दौरान 9 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से मांग की कि सुखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। थाना गढ़शंकर पुलिस ने राकेश रोशन के बयान पर कार्रवाई करते हुए सुखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को गोली मारने वाले कश्मीरा सिंह का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए पंजाब पुलिस : रणजीत राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में रणजीत राणा ने कहा कि शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व गौ सांसद हरविंदर सोनी को 12 अप्रैल 2015 को...
article-image
पंजाब

जिंदा जला ड्राइवर : एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग

लुधियाना :  जगराओं में डल्ला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गई. इस हादसे में कार ड्राइवर बाहर निकलने में...
article-image
पंजाब

फर्जी राशन कार्ड और करोड़ों के घोटाले की खुली पोल : 28 लाख लोगों पर होगा ऐक्शन

चंडीगढ़ ।पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना  के तहत फ्री गेहूं का लाभ उठा रहे करीब 28 लाख राशन कार्डधारक परिवार अब इस योजना से वंचित हो सकते हैं. केंद्र सरकार द्वारा ई-केवाईसी ...
article-image
पंजाब

बंदना जोशी : जीता नैशनल स्तर पर बैस्ट अध्यापक अवार्ड

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव भवानीपुर की बंदना जोशी को फैडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एंड एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बैस्ट अध्यापक से सम्मानित किया गया। बंदना जोशी ने अपनी आरंभिक शिक्षा एनएसएस पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!