शर्म की सारी हदें पार : बिना कपड़ों के पहुंची मशहूर रैपर की पत्नी ग्रैमी अवॉर्ड में

by

नई दिल्ली   : ग्रैमी दुनिया के सबसे फेमस म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक है। दुनियाभर में शानदार म्यूजिक को यहां पर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार ग्रैमी सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। ग्रैमी के रेड कार्पेट पर रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी ने कुछ ऐसा किया कि जिसके बाद उन्हें इवेंट से बाहर निकाल दिया।

ब‍ियांका की ‘ट्रांसपेरंट ड्रेस’ को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। सोशल मीड‍िया पर ब‍ियांका के इस स्‍टाइल ने हंगामा मचा दिया है। इस ड्रेस को देख ऑर्गनाइजर कुछ ऐसा हड़बड़ाए कि तुरंत इस जोड़ी को इवेंट से बाहर का रास्‍ता द‍िखाया गया।

ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटीज़ ने गजब के फैशन स्टेटमेंट दिए और अपने लुक्स से सभी का ध्‍यान खींचा। इस बीच कान्ये वेस्ट अपनी पत्नी बियांका सेंसोरी के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए। बियांका ने 67वें ग्रैमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर एक न्यूड रंग की शीयर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। इस न्‍यूड कलर की शीयर ड्रेस को देख सोशल मीड‍िया पर हर कोई हैरान है। इस ड्रेस में किसी भी तरह की सजावट या ऐडिशनल एलिमेंट्स नहीं थे। बियांका पहले तो पति के साथ ब्‍लैक कलर के फर वाले कोट में पहुंचीं। लेकिन जैसे ही वह रेड कारपेट पर बीच में पहुंचीं और सारे मीड‍िया के कैमरे उन्‍हीं की तरफ थे, ब‍ियांका ने अपना ये गाउन उतार द‍िया। पहली नजर में लगा क‍ि ब‍ियांका पूरी तरह न्‍यूड हालत में ही अवॉर्ड शो में आई हैं। लेकिन फिर नजर गई कि उन्‍होंने एक आरपार द‍िखने वाला ड्रेस पहना है। ड्रेस का फैब्रिक उनके शरीर से चिपका हुआ था और उनकी बॉडी के आकार को पूरी तरह द‍िखा रहा है।

उन्होंने इस ड्रेस को पारदर्शी हील्स के साथ पेयर किया। वहीं, कान्ये वेस्ट ने एक क्लासिक काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी थी। उन्होंने इस लुक को काले जूते और अपनी सिग्नेचर काले चश्मे के साथ पूरा किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कान्ये की ग्रैमी अवार्ड्स में 10 साल बाद पहली एंट्री थी। इस इवेंट से ये भी खबरें आ रही हैं कि कानी वेस्‍ट और ब‍ियांका इस इवेंट में बि‍ना इनव‍िटेशन के ही पहुंच गए हैं। रेड कारपेट पर इतने बोल्‍ड लुक में पहुंचीं ब‍ियांका और उनके पति को सुरक्षा कर्मचारियों ने जल्दी ही इवेंट से बाहर निकाल दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड...
article-image
पंजाब

रोमी भाटी को श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हल्के में मिल रहा जबरदस्त समर्थन : आम आदमी पार्टी की और से रोमी भाटी की दावेदारी से मामला दिलचस्प हो गया

श्री आनंदपुर साहिब : आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को घोषणा की जा चुकी है । श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट सहित अन्य चार सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 30 जून तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण  पखवाड़ा : DC मुकेश रेपसवाल

5 साल  के 53708  बच्चों को घर पर वितरित  की जाएगीं जिंक की  गोलियां-ओआरएस के पैकेट एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन...
Translate »
error: Content is protected !!