शव संदिग्ध हालत में मिला : सैला खुर्द में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति का

by

सैला खुर्द – उपमंडल गढ़शंकर के अधीन पड़ती सैला खुर्द चौकी के नजदीक कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति का शव दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।मिरतक के घरवालों ने हत्या का संदेह जताया है और इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर व डीएसपी गढ़शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या की जांच शुरू कर दी। सैला खुर्द में दुकानदार की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई है। बलजीत बल्लू निवासी महँग्रोवाल ने बताया कि उनके पिता दिलबाग सिंह सैला खुर्द में काफी वर्षो से कबाड़ की दुकान करते है और वह भी अपने पिता के साथ दुकान पर काम करता है। उसने बताया कि वह साढ़े गयारह बजे के करीब दुकान से बाहर काम के लिए गया था और जब लौटकर वापस आया तो देखा कि उसके पिता दिलबाग सिंह दुकान में रखे टेबल पर अधलेटे हुए थे और उनके सिर से खून निकला हुआ था। उसने बताया कि इस बात की जानकारी उसने गांव के पूर्व सरपंच चरनजीत को बताई और इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया। चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह, एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि मिरतक के बेटे के बयान पर कारवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 15 विद्यार्थियों को प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल वजीफे प्रदान किए गए

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की प्रबंधन कमेटी द्वारा जरूरतमंद व होनहार विद्यर्थियों को पढ़ने के लिए उत्साहित करने के लिए प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की और से हर...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में गयारह सितंबर को होने वाली मुलाजम पैंशनर रैली में होशियारपुर में भारी संख्यां में जाएगे मुलाजम: मुकेश

गढ़शंकर: पंजाब व यूटी मुलाजम तथा पैंशनरज सयुंक्त फ्रंट दुारा छेहवें पे कमिशन में संशोधन करन संबंधी, पुरानी पैंशन बहाल करवाने, कच्चे मुलाजम पक्के करवाने आदि मुलाजमों व पैशनरों की मागों की प्राप्ति के...
article-image
पंजाब

सर्टिफिकेटों, दस्तावेज अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कर सकेंगे डाउनलोड : होलोग्राम के स्थान पर क्यू.आर.कोर्ड के माध्यम से किया जा सकेगा प्रमाणित

होशियारपुर, 20 अक्टूबर: पंजा सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से आम लोगों को ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रमाणित किए जाते सर्टिफिकेट, दस्तावेजों की प्राप्ति के लिए सेवा केंद्रों में बार-बार जाने...
article-image
पंजाब

लखीमपुर में शांतमई आंदोलन दौरान किसानों पर भाजपा के केंद्री मंत्री के बेटे व उनके साथियों दुारा गाड़ियां चढ़ा कर किसानों की जान लेना निंदनीय कृत्य

गढ़शंकर: लखीमपुर उत्तरप्रदेश में शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे व उसके साथियों दुारा गाडिय़ां चढ़ाने से पांच किसानों की जान चले गई। यह घटना अति निंदनीय है। यह शब्द...
Translate »
error: Content is protected !!