शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 12 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 03 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे। वे वार्ड नंबर 12 में 3,82,000 रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व पार्षद अमरीक चौहान भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को सडक़ के निर्माण को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हमेशा से ही प्राथमिकता रही है कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाए। इसके लिए प्रदेश में शहरों व गांवों में विकास कार्य लगातार जारी हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरु री है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से इलाके में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति तक  अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया यशपाल जयंती समारोह का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हिंदी विभाग, IQAC तथा ईको क्लब ने जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर जिला यशपाल जयंती समारोह का आयोजन किया गया।...
पंजाब

चार पर मामला दर्ज : अनधिकृत कालोनी काटने के आरोप के चलते

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने पुडा अधिकारियों की शिकायत पर कारवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध मंन्हाना गांव में अनधिकृत कालोनी काटने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को पुडा...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी की वार्षिक चौकी 13 अप्रैल को गढ़शंकर में : विनय शर्मा

गढ़शंकर, 2 अप्रैल – पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा बालक नाथ जी की वार्षिक चौकी 13 अप्रैल को गढ़शंकर में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
पंजाब

पुलिस ने लाहन बरामद कर एक खिलाफ अक्साईज एक्ट तहत मामला दर्ज किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देसी शाराब निकालने के लिए रखी लाहन बरामद करके एक व्यक्ति खिलाफ अक्साईज एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक...
Translate »
error: Content is protected !!