दशहरे के मेले की तैयारियों संबंधी डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

by

संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों संबंधी दिए निर्देश,  4 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री जिंपा तैयारियों की करेंगे समीक्षा
भंगी चोअ की सफाई व काजवे की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
होशियारपुर, 03 अक्टूबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज दशहरा ग्राउंड में जिला प्रशासन व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में कहा कि होशियारपुर के दशहरे को सुचारु व व्यवस्थित रुप से करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाए ताकि तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा प्रशासनिक अधिकारियों व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने दशहरा ग्राउंड का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी साफ सफाई, गंदे पानी के निकास व काजवे की मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि होशियारपुर में लगने वाले दशहरे को दूर दराज से लाखों की संख्या में लोग देखने आते हैं, इस लिए साफ-सफाई आदि के प्रबंध पहले ही सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दशहरे से पहले भगवान हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ डी.जे लेकर न चला जाए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, ड्रेनज विभाग, पावर कार्पोरेशन व अन्य विभागों को भी उचित दिशा निर्देश दिए।
एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों को स्टेज व बैरिकेंडिंग के पुख्ता प्रबंधों संबंधी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर आई.ए.एस. दिव्या पी, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज, डी.एस.पी रविंदर सिंह, डी.एस.पी सतिंदर चड्डा, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, एक्सियन पावर कार्पोरेशन कुलदीप ठाकुर के अलावा श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर, पूर्व मेयर शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, सुभाष गुप्ता, राकेश सूरी, अजय जैन, शिव जैन, पार्षद प्रदीप बिट्टू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

250-300 रुपये में होगा 5 लाख तक इलाज…सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट

नई दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाने की तैयारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए थे भाड़े के किलर्स : एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की. दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे. शादी के बाद हर कपल की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया....
article-image
पंजाब

प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में लहर बनती देख विपक्षी पार्टियों की उड़ी नींद-धरमिंदर टोनी

कपूरथला/दलजीत अज्नोहा : प्रदेश की राजनीति में तेजी से बदल हे हालातों के बीच शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में बन रही मजबूत तहर ने विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ा दी है।यह खुलासा शिरोमणि...
article-image
पंजाब

Special camp under electoral roll

Eligible persons can register claims and objections with booth level officers during the camp Hoshiarpur/ November 6//Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that special camps are being organized by the Election...
Translate »
error: Content is protected !!