शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज क्षेत्र के लोकतंत्र व न्याय प्रिय संगठनो ने मुकेश कुमार ,हरमेश ढेसी, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, प्रो. संधू वर्याणवी, जोगिंदर कुल्लेवाल, बलवीर खानपुरी व बीबी सुभाष मट्टू ने आज बंगा चौक के समीप गांधी पार्क गढ़शंकर में रैली करने के बाद शहर में विरोध रोष मार्च करने के बाद नंगल चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।

इस दौरान संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ता सुखदेव डानसीवाल, कुलविंदर चाहल, गुरनेक भज्जल, डॉ. बिकर सिंह, भूपिंदर सरोआ, प्रो. कुलवंत गोलेवाल व प्रदीप कुमार गुर ने कहा कि कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के साथ देश के नामी पहलवानों खासकर महिला पहलवानों के साथ किए गए यौन उत्पीड़न के खिलाफ पहलवान पिछले कई महीनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार उन्हें न्याय दिलाने के बजाय कल उनके संघर्ष को कुचलने की कोशिश की, जब विभिन्न संगठनों के पहलवान महापंचायत करने के लिए एकत्र हो रहे थे। केंद्र सरकार की शह पर पुलिस ने उन्हें अकारण प्रताड़ित कर गिरफ्तार कर लिया और उनके धरने के तंबू वहां से हटा दिए और अपना फासीवादी चेहरा दिखाया। इस दौरान नेताओं ने मांग की कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और पहलवानों के साथ न्याय किया जाए। इस समय जरनैल सिंह, सतपाल केलर, मंजीत बंगा, जरनैल सिंह गोलेवाल, लखवीर सिंह अलीपुर, हंस राज गढ़शंकर, गुरमेल सिंह, गुरनाम सिंह, गुरबख्श सिंह, हरभजन गुलपुर, प्रेम पाहलेवाल, रेशम सिंह भज्जल, गुरमेल कलसी, गुरदेव सिंह और जरनैल सिंह गोलेवाल, जोगिंदर सिंह, संतोख सिंह व राजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा एएम नाथ।  शिमला, 5 अक्तूबर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेल में कबड्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले के मंच पर 9 वर्षीय मानवीक पंडित ने बिखेरा सुरों का जादू

हारमोनियम पर भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीता मानवीक पंडित ने संगीत साधना से चम्बा का नाम रोशन करने का सपना संजोए है मानवीक एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा के ऐतिहासिक मिंजर मेले...
article-image
पंजाब

स्टेट लोक अदालत में हुआ 28 केसों का मौके पर निपटारा : लोक अदालत के लिए 2 बैंचों का किया गया गठन

होशियारपुर, 15 जुलाई: पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जिले में स्टेट लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में मोटर...
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी को दी जाएगी कोविड वैक्सीन

कोविड वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना आवश्यक ऊना (24 फरवरी)- पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी के दिन कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!