शहीदी समागम की तैयारियों को लेकर बैठक : 29 दिसंबर को होने वाले गुरमत समागम के संबंध में की समीक्षा

by
गढ़शंकर,  26 दिसम्बर :  आज खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पास शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में बनाए जा रहे गुरूद्वारा में एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी गढ़शंकर और सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर की संयुक्त बैठक हुई जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल हुए।
 आज की बैठक में रविवार 29 दिसंबर को होने वाले गुरमत समागम के संबंध में पूरी समीक्षा की गई और चर्चा की गई। गुरमति कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई ताकि आने वाली संगत को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अपील की कि समस्त संगत इस कार्यक्रम में पहुंचें और अधिक से अधिक संख्या में हाजिरी लगवाएं। यह शहीदी गुरमति कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी, माता गुजर कौर जी, चार साहिबजादे, अमर शहीद बीबी शरण कौर और चमकौर की गढ़ी के 40 सिंह शहीदों को समर्पित है।
कार्यक्रम की शुरुआत 9 बजे श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ होगी और 10:30 बजे महिला कीर्तनी जत्था गढ़शंकर, उसके बाद 11:30 बजे तक भाई करनैल सिंह जी कीर्तनी जत्था गोगों वाले और पंथ प्रसिद्ध रागी भाई सूबा सिंह जी हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा पातशाही छठी गु. कुरूक्षेत्र के बाद पंथ प्रसिद्ध कथावाचक भाई सिमरनजीत सिंह जी पंजोखरा साहिब अम्बाला वाले शहीदों को समर्पित गुरू इतिहास पर प्रकाश डालेंगे।
 आज की बैठक में गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा सतपाल सिंह सत्ती, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी से तरलोक सिंह अरोड़ा, सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी, हरदीप सिंह बड़वैत, दलवीर सिंह बीरा, धर्मजीत सिंह राजा, जे.पी. सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हरचरण सिंह बैंस, तरलोक सिंह नागपाल, रोशन सिंह, किरपूल सिंह आनंद, तरलोक सिंह नागपाल, संदीप सिंह मान आदि शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निरंतर नज़रअंदाज किए जा रहे अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब द्वारा महा रोष रैली का ऐलान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की स्टेट बॉडी और जिला इकाई के प्रधानों की आज विशेष बैठक की गई, जिसमें सरकार द्वारा लगातार यूनियन के संघर्ष और हक की मांगों को नज़रअंदाज...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन रोकथाम तकनीक लगाए-तिवाड़ी

अमृतसर : लोक सभा मैंबर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मनीष तिवाड़ी ने अमृतसर में प्रैस वार्ता करते हुए पंजाब में सरहद पार से लगातार हो रहे नशे...
article-image
पंजाब

टीएसयू ने पावरकॉम मंडल कार्यालय के बाहर दिया विशाल धरना, मांगों के समाधान की उठाई आवाज

गढ़शंकर, 21 अगस्त: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (टीएसयू) पंजाब की ओर से राज्य स्तर पर चलाए जा रहे संघर्ष के तहत शुक्रवार को पावरकॉम के मंडल कार्यालय गढ़शंकर के बाहर पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट...
article-image
पंजाब

Ahirana Khurd received 23 lakhs for

MLA Reviews Ongoing Works Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 06 : Ahirana Khurd village has received development grants worth ₹23 lakh for various public welfare projects. The funds have been allocated for the construction and improvement of...
Translate »
error: Content is protected !!