शहीदों के परिवारों का सम्मान ही उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता …शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती : केवल सिंह पठानिया

by
पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि…विधायक केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में की शिरकत*
एएम नाथ। शाहपुर, 14 फरवरी :   शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत के समीप चंबी में धौलाधार सीआरपीएफ वेटरन्स ग्रुप द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के उन वीर जवानों की स्मृति में आयोजित किया गया, जो पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में शहीद हुए थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को “वीर भूमि” का गौरव यहां के जांबाज़ सपूतों के अद्वितीय योगदान से प्राप्त हुआ है। जब-जब देश को आवश्यकता पड़ी, प्रदेश के वीर जवानों ने अपने साहस, शौर्य और बलिदान से राष्ट्र की रक्षा की है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सैनिकों को अब तक 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र तथा 25 कीर्ति चक्र जैसे प्रतिष्ठित शौर्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त 1162 सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती। देश की सेवा में सीआरपीएफ के जवानों का योगदान अमूल्य है। शहीदों के परिवारों का सम्मान ही उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता है।
उन्होंने यह भी बताया कि पैरा मिलिट्री बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा की गई है तथा इसके गठन हेतु प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सेवानिवृत्त डीआईजी ओंकार सिंह चरक ने मुख्य अतिथि, वीर नारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, वे अमर हो जाते हैं।
सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट ईश्वर सिंह ने पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों का परिचय देते हुए हमले की जानकारी साझा की। बी.एस. साही ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम सीआरपीएफ वेटरन्स ग्रुप के साथ तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर अटॉर्नी जनरल एडवोकेट अनूप रत्न, सेवानिवृत्त कमांडेंट बी.एस. साही, वीर सिंह, सहायक कमांडेंट ईश्वर सिंह, जे.एस. राणा, इंस्पेक्टर सुभाष, वीर नारियां , विवेक राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा सीआरपीएफ वेटरन्स ग्रुप के सभी सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियानी में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क को मिली 2 करोड़ 11 लाख रुपए की स्वीकृति : ऊना में जिला स्तरीय इको टूरिज्म समिति की बैठक का आयोजन

ऊना, 26 दिसम्बर – जिला मुख्यालय ऊना में इको टूरिज्म समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में कुटलैहड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर फंसे पर्यटकों को हिमाचल की महिलाओं ने पिलाई ‘अपनेपन वाली चाय : वायरल हुआ ये खूबसूरत वीडियो

मनाली : मनाली में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी ने जहां एक ओर सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी सामने रख दी. भारी हिमपात के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के लिए लेटी ‘मृत’ महिला- चिता से उठकर बैठ गई : बरहामपुर में हुई आश्चर्यजनक घटना……

भुवनेश्वर:  महिला अंतिम संस्कार होने से महज कुछ सेकेंड पहले चिता से उठकर बैठ गई। जी हां, ओडिशा के बरहामपुर में जिस महिला को मृत मानकर उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए चिताभूमि गये...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
Translate »
error: Content is protected !!