शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप यादगार बना

by

गढ़शंकर, 30 जून : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा बच्चों को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड में आयोजित फ्री समर कैंप यादगारी बन गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से फुटबाल को ओर बढ़ावा देने हेतु 20 मई से 30 जून तक चले इस विशेष समर कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में क्लब के सदस्यों द्वारा समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को तमगे एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप के बारे में जानकारी देते हुए एडवोकेट राय ने बताया कि लगातार 40 दिनों तक चलने वाले इस समर कैंप में शाम 5 से 7 बजे तक फुटबॉल कोच ने बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि शिविर के बाद प्रतिदिन बच्चों को जलपान भी दिया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार गोल्डी, कमलजीत बैंस, सतनाम सिंह, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा और क्लब के अन्य सदस्यों के साथ बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A Meeting Was Held With

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 2 :  As per the directions of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of the Hon’ble Member Secretary, Punjab State...
article-image
पंजाब

मत का उपयोग करने के लिए आई महिलाओं को कहा आपकी वोट डल गई, गढ़शंकर के वार्ड 13 का मामला।

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नं 13 में मतदान करने आई दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आई। उनका कहना था कि वह तो घर से...
article-image
पंजाब

सांझा अध्यापक मोर्चा की श्री आनंदपुर साहिब की प्रांतीय रैली में गढ़शंकर से बड़ी संख्या में अध्यापक हुए शामिल 

गढ़शंकर, 6 दिसंबर : पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सांझा अध्यापक मोर्चा द्वारा शिक्षा मंत्री पंजाब के गांव गंभीरपुर श्री आनंदपुर साहिब में की गई प्रांतीय  स्तरीय रैली में जीटीयू गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

सच्ची सेवा सोसायटी द्वारा गढ़शंकर शहर में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

गढ़शंकर – शहर में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए सच्ची सेवा सोसायटी गढ़शंकर द्वारा पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!