सच्ची सेवा सोसायटी द्वारा गढ़शंकर शहर में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

by

गढ़शंकर – शहर में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए सच्ची सेवा सोसायटी गढ़शंकर द्वारा पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सच्ची सेवा सोसायटी के अध्यक्ष रमन पराशर ने बताया कि शहर में लूटपाट की हो रही वारदातों को रोकने के मकसद से थानाध्यक्ष गढ़शंकर इकबाल सिंह द्वारा संस्था को गढ़शंकर के कुछ इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके बाद उन्होंने संस्था के मेंबरों से विचार विमर्श के उपरांत पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस अवसर पर एसएचओ गढ़शंकर ईकबाल सिंह ने सच्ची सेवा सोसायटी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शहर के अधिकतर स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। परंतु इस चौंक में सीसीटीवी कैमरे ना होने के कारण समाज विरोधी तत्वों को वारदात को अंजाम देने का मौका मिल जाता था। परंतु अब कैमरे लग जाने के कारण समाज विरोधी तत्व घटना को अंजाम देने से गुरेज करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़।  साइबर अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने असम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गुवाहाटी से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये, एटीएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा...
article-image
पंजाब

स्टेम सैल का पहला रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने स्टेम सैल दान रजिस्ट्रेशन कैंप में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

होशियारपुर, 08 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज सरकारी कालेज होशियारपुर में पहला स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में सरकारी कालेज के न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि प्राध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!