शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न – धमाई की टीम ने चक सिंगा की टीम को 2 गोल से हराकर प्रतियोगिता पर किया कब्जा

by
गढ़शंकर 29 नवंबर -शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 25 नवंबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित किया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। आज फाइनल फुटबॉल मैच धमाई और चक सिंगा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें धमाई की टीम ने चक सिंगा की टीम को 2 गोल से हराकर फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। इसके अलावा इस मौके पर लड़के और लड़कियों की एथलेटिक प्रतियोगिता, गोला फेंक और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य हस्तियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह रॉय ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट को पूरे क्षेत्र सहित एनआरआई का भरपूर सहयोग मिला। जिसके लिए उन्होंने अपने सभी सहियोगीयो का धन्यवाद किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा प्रमुख हस्तियों में जसवीर सिंह राय प्रधान, मास्टर तीर्थ सिंह रत्तू, कमलजीत बैंस, झिलमन सिंह बैंस, राजिंदर कुमार शाबला, सुनील कुमार गोल्डी, कमलजीत बैंस, रमन बंगा, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, राजपाल हैप्पी, हरप्रीत सिंह पटवारी, लखवीर सिंह लक्की, प्रदीप कुमार, सिपरन डंग आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली….फिर खुद को भी किया शूटपिस्टल और सबके सामने मारी दी गोली ! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी

तरनतारन : तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. माई भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक छात्र ने अपनी महिला दोस्त पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर के मंत्री ना बनने के पीछे चर्चा : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीतने के बावजूद सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर से पांचवी बार सांसद चुने जाने के बाद इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हिमाचल कोटे से अनुराग की जगह जगत प्रकाश नड्डा को...
article-image
पंजाब

केशव मंदिर नई आबादी में महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा 28 से 30 अगस्त तक श्री हनुमान कथा का किया जाएगा आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा केशव मंदिर ,नई आबादी होशियारपुर में 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक श्री हनुमान कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!