शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा फ्री समर कैंप शुरू

by

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम स भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर ने बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़शंकर में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए फ्री समर कैंप शुरू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से क्षेत्र में फुटबाल को और बढ़ावा देने के लिए 20 मई से 30 जून तक विशेष समर कैंप लगाया गया जा रहा है। इस मौके पर प्रोफेसर बलविंदर कुमार राणा फुटबॉल कोच जालंधर विशेष रूप से पहुंचे और बच्चों का हौसला बढ़ाया। एडवोकेट राय ने बताया कि इस 40 दिवसीय समर कैंप के दौरान रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक फुटबॉल कोच द्वारा बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद बच्चों को जलपान भी कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर बलविंदर कुमार राणा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रजिन्दर शावला, सुनील कुमार गोल्डी, कमलजीत बैंस, सतनाम सिंह व पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वास्तु सही वहां असंभव शब्द हैं ही नहीं : डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वास्तु वह विज्ञान है जिसे हमे प्रकृति ने पंच तत्वों के रूप में दिया है जिस किसी ने अपने भवन को वास्तु के नियमानुसार बनाया है वहां कभी भी असंभव शब्द...
article-image
पंजाब

Vastu defects of the northeast

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/April :  Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri said that the Vastu defects of a building cause incurable diseases to a person. Due to this incurable disease, a...
article-image
पंजाब

एटीएम कार्ड बदला और एक लाख की लगाई चपत : छोटे भाई की पत्नी के एकाउंट मे से 20 हजार रूपए एटीएम मे से निकालने आए व्यक्ति का दो युवको ने एटीएम कार्ड बदला

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) :  छोटे भाई की पत्नी के एकाउंट मे से 20 हजार रूपए एटीएम मे से निकालने आए जेठ को दो युवको ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपए से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थाने के आगे गांववासियों ने लगाया धरना : 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के कारण

माहिलपुर, 26 जुलाई : तहसील गढ़शंकर के गांव रीहला निवासियों ने 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना माहिलपुर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!