एटीएम कार्ड बदला और एक लाख की लगाई चपत : छोटे भाई की पत्नी के एकाउंट मे से 20 हजार रूपए एटीएम मे से निकालने आए व्यक्ति का दो युवको ने एटीएम कार्ड बदला

by
तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) :  छोटे भाई की पत्नी के एकाउंट मे से 20 हजार रूपए एटीएम मे से निकालने आए जेठ को दो युवको ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपए से अधिक रूपए निकाल लिए।पीड़ित ने एसएसपी होशियारपुर से लगाई एन्साफ की गुहार।
सुषमा देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी गांव धार  ने बताया कि मेरे जेठ ओंकार सिंह  जो 4 अक्तुबर को सुबह 8:15 बजे गांव धार स्थित अपने घर से तलवाड़ा को अपने किसी  निजि कार्य के लिए निकले थे।इस दौरान मैंने अपने जेठ ओंकार सिंह को अपना एटीएम दिया और कहा कि एक्सिस बैंक तलवाड़ा के एटीएम से मेरे अकाउंट मे से 29 हज़ार रूपए निकाल कर ले आना। इस दौरान ओंकार सिंह ने तलवाड़ा मे आते ही मेन मार्केट में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मे से 20 हज़ार रूपए निकले के वाद जैसे ही एटीएम मे से बाहर की तरफ कुछ ही कदम बाहर निकला तो वहा पर पहले से मौजूद दो युवको ने मेरे पिछा करते हुए मेरे पास आए और मुझे कहने लगे कि आप के द्वारा एटीएम मे से पैसे निकाले जाने के बाद आप का एटीएम एकाउंट बन्द नही हुआ है।और आप ने अपना एटीएम एकाउंट बन्द नही किया तो आप के एकाउंट मे से कोई भी व्यक्ति आप के एकाउंट मे बचे हुए रूपए निकाल सकता है।मै भी उनकी बातो मे आ कर एटीएम मे गया और एटीएम मशीन मे एटीएम कार्ड डालकर एकाउंट बन्द करने लगा।इस दौरान दोरान दो अज्ञात युवको ने मुझे अपनी बातो मे उलझकर के मुझसे एटीएम कार्ड ले लिया और मुझ से एटीएम कार्ड का एकाउंट बन्दकरने के लिए गुप्त पासवर्ड भी पुछने के पश्चात ही मुझे कोई ओर एटीएम कार्ड देकर  और मेरे वाला एटीएम कार्ड खुद ले कर फरार हो गए।मुभे तो इस बात का आभास तब हुआ जब 5 अक्तुबर को मेरे छोटे भाई की पत्नी सुषमा देवी पत्नी बलवंत सिंह के मोबाइल पर पहले 59999,25000,20000 और फिर 5000 (1,09,999) रूपए निकाले जाने का मैसेज आया।उसने बताया कि अज्ञात युवको ने यह रूपए खरड के बस स्टैंड के पास स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम मे निकाले गए है।पीड़ित सुषमा देवी पत्नी बलवंत सिंह के जेठ के साथ हुई इस धोखेबाजी की घटने के पश्चात एकाउंट होल्डर सुषमा देवी पत्नी बलवंत सिंह के हस्ताक्षर युक्त लिखती शिकायत एसएसपी होशियारपुर सरताज सिह चाहल को भेज दी गई है।पीड़िता सुषमा देवी पत्नी बलवंत सिंह ने एसएसपी होशियारपुर सरताज सिह चाहल से मांग की कि उनके साथ हुई इस धोखेबाजी की घटना का यथा शीघ्र ही हल करवा कर इस मामले मे लिप्त लोगो को पकड़ उनके विरुद्ध वनती क़ानूनी कार्यवाई की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया : केजरीवाल

फाजलिका  : आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने आधा दर्जन स्कूलों में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर: डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब दुारा सयुंक्त किसान मोर्चे के आहावान पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में जला कर लोहड़ी का त्यौहार किसान संघर्ष को समर्पित किया गया। इस...
article-image
पंजाब

घर में घुसकर 15 वर्षीय लड़की का किया अपहरण : पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया ग्रिफ्तार

जालंधर। जालंधर के फेज-1 स्थित पंजाब एवेन्यू में एक घर में घुस कर दातर के बल पर लड़की का अपहरण करने वाले तीन आरोपितों को थाना सात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CRS ऐप लॉन्च : जनगणना के लिए अमित शाह ने किया : जानिए घर बैठे कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली :  गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनगणना भवन में नागरिक पंजीकरण प्रणाली यानि की CRS (Civil Registration System ) ऐप लॉन्च किया।  इस ऐप के जरिए कोई भी आम आदमी किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!