शहीद जगदीश चंद की स्मृति में 89  लाख से बनेगी वासा मोड़-घटा  संपर्क सड़क : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दो संपर्क मार्गों का किया भूमि पूजन

by
सीसे स्कूल धुलारा के प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण
एएम नाथ। चंबा (सिहुंता) :   विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत शहीद जगदीश चंद की स्मृति में 89 लाख रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले  वासा मोड़-  घट्टा संपर्क सड़क   का शिलान्यास किया ।
उन्होंने इससे पहले धुलारा से गांव  मल्हेत्रा के लिए 90 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग  का भी  शिलान्यास किया। लगभग 179 लाख रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले इन संपर्क सड़क  मार्गों  से  लोगों की   चिर लंबित मांग पूरी होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा के परिसर में  समग्र शिक्षा अभियान के तहत 38 लाख रुपए की राशि से  भारत संचार निगम द्वारा  नवनिर्मित एक भव्य विज्ञान प्रयोगशाला भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञान प्रयोगशाला भवन के  निर्मित होने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा उपलब्ध होगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा में लगभग  500 के करीब     विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं ।
विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश भी दिया ।
वासा  गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों अंजाम दिया जा रहा है ।
उन्होंने कीर्ति चक्र विजेता शहीद जगदीश चंद  की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वासा मोड़-  घट्टा संपर्क सड़क  को तय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने को निर्देशित भी किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद जगदीश चंद के सुपुत्र को सम्मानित भी किया ।
उन्होंने स्थानीय  लोगों की  मांगों पर आवश्यक कार्यवाही का  आश्वासन  भी दिया।
इससे पहले यहाँ पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर  एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा  प्यार सिंह चाढक, अधिशासी  अभियंता लोक निर्माण  हर्षपुरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्षित वर्गों को लाभान्वित करने के लिए समय पर पूरे करें विकास कार्य – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के लिए आयोजित समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटी पार्क, यूनिटी माॅल, स्वदेश दर्शन का खाका तैयार करने पर भी चर्चा : प्रशासन के साथ बैठक आयोजित, कांगड़ा जिला का बनेगा मास्टर प्लान

धर्मशाला, 12 जनवरी। पीएम गतिशक्ति योजना बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने में सहायक सिद्व होगी इस के लिए देश भर के सभी जिला अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश गुरमीत सिंह संधावालिया को दी बधाई 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राजभवन शिमला मे आयोजित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश श्री गुरमीत सिंह संधावालिया जी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
Translate »
error: Content is protected !!