शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के कल्याण के लिए योजना बनाएगी प्रदेश सरकार:मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शिमला के समीप भराड़ी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए व्यापक नीति बनाकर एक योजना बनाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। पुलिस कर्मी देश सेवा का अथक भाव रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वर्ष मानसून में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस कर्मियों ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया और जानमाल व सम्पत्ति की सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस विभाग को उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी से लैस कर रही है तथा विभाग में सार्थक दृष्टिकोण के साथ महत्त्वपूर्ण बदलाव किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा सेवन से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की सम्पत्ति पर भी अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें दिवंगत आई.पी.एस. अधिकारी साजू राम राणा, उप-निरीक्षक राकेश गौरा, सहायक उप-निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन राणा, आरक्षी अभिषेक सिंह और आरक्षी लक्ष्य मौंगरा के परिजनों को सम्मानित किया।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस स्मृति दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन देशभर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जाती है।
इस अवसर पर राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.आर. वर्मा, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आज कॉन्फ्रेंस हॉल  में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा,की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों  के लिए निर्वाचन संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीेने के पानी की किल्लत झेल रहे सैसोंवाल के बार्ड चार निवासियों को पीने के पानी की समस्या से मिली निजात

गांव की पंचायत के प्रयासों से तीन वर्ष बाद पीने केपानी की सप्लाई हुई सुचारू हरोली : गांव सेसोंवाल में बार्ड नंबर चार में पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव के प्रधान...
article-image
पंजाब , समाचार

हल्का गढ़शंकर में गरीब लोगों के राशन कार्ड काटना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :19 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के गेहूं वाले राशन कार्ड काटने के मुद्दे पर गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज नेता निमिषा मेहता ने भगवंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
Translate »
error: Content is protected !!