जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

by
एएम नाथ। चंबा :  आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आज कॉन्फ्रेंस हॉल  में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा,की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों  के लिए निर्वाचन संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में निर्वाचन तहसीलदार अनूप डोगरा ने निर्वाचन प्रक्रिया महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दायित्वों और जिम्मेदारियां की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें जिससे चुनाव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो ।
नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय शांडिल ने  नोडल अधिकारियों को  निर्वाचन  प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और निर्वाचन के दौरान ध्यान रखने  वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में भी बताया।
कार्यशाला में निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लायक राम वर्मा डीसी सिरमौर : 4 आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सराकर पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : नरेश चौहान

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला के कालीबाड़ी हाल में हिमाचल पेंशनर संयुक्त मोर्चा की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पेंशनरों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
Translate »
error: Content is protected !!