शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल भेंट की

by
गढ़शंकर, 9 अक्टूबर: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा  आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने कहा कि ब्रिटेन में ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकारी के रूप में तैनात डॉ. अमरजीत राजू
द्वारा अपने भाई हैप्पी साधोवाल के साथ मिलकर क्षेत्र में कई
समाज कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। जिसके तहत डॉ. अमरजीत राजू ने कुछ दिन पहले गांव साधोवाल में एक कार्यक्रम के दौरान 62 जरूरतमंद लोगों को ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर भेंट की थीं। आज इस अवसर पर गांव रूड़की खास के जसवन्त सिंह को ट्राईसाइकिल भेंट की गई। इस मौके दर्शन सिंह मट्टू व बीबी सुभाष मट्टू ने राजू परिवार द्वारा किये जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की सराहना की और कहा कि यह परिवार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, हैप्पी साधोवाल, डॉ. बिट्टू विज, प्रिंसिपल जगदीश रॉय, प्रीत पारोवाल और जोगिंदर कौर आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

250 नशीली गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 250 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला कर लिया है।  गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि एएसआई महिंदर सिंह पुलिस पार्टी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार खोलेगी विकास के नए रास्ते : खन्ना

केंद्र की लाभकारी योजनाओं का जनता उठा सकेगी निर्विघ्न लाभ होशियारपुर 9 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से अब वह...
Translate »
error: Content is protected !!