खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने माहिलपुर व विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने टांडा में करवाई खेल मुकाबलों की शुरुआत

by

होशियारपुर, 29 सितंबर:‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों की होशियारपुर में शुरुआत कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की ओर से लाजवंती स्टेडियम में की गई जबकि फुटबाल के जिला स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत माहिलपुर में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी व एथलेटिक्स के जिला स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल की ओर से की गई।
लाजवंती स्टेडियम में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों की हौंसला आफजाई करते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाले मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व खेल मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब के नौजवानों में जो ऊर्जा भरी है, उसके सार्थक परिणाम कुछ ही वर्षों में हमारे सामने आएंगे, जब पंजाब के नौजवान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम पूरे विश्व में रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबलों की शुरुआत की गई थी और इसी क्रम में इस बार फिर यह मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिसमें प्रतिभागियों की गिनती पिछले वर्ष के मुकाबले और अधिक हो गई है। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, जिला खेल अधिकारी गुरमीत सिंह, सतवंत सिंह सियाण, सुमेश सोनी, वरिंदर दत्त वैद, मुनीश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि जिले में खिलाडिय़ों को किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व खेलों को उत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेलों में और आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के माध्यम से पंजाब सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को एक ऐसा मंच मुहैया करवाया गया है, जिसके माध्यम से वे अपने आप को अगले स्तर के मुकाबले के लिए तैयार कर पा रहे हैं।
विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पंजाब में देश को कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और उसी क्रम को बरकरार रखने व और आगे बढ़ाने में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मुकाबले काफी सहायक साबित होंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों को भरोसा दिलाया कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेलों को उत्साहित करने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को हर संभव मदद देने के लिए वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन का जिला अधिवेशन आयोजित : जगतार सिंह भिंडर जिला प्रधान और कुलविंदर सिंह चाहल जिला सचिव निर्वाचित

गढ़शंकर, 11 अगस्त: आनंदपुर साहिब रोड स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में किरती किसान यूनियन जिला होशियारपुर का जिला डेलीगेट अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा…चौथा दिन : चार दिन बाद भी सरकार का ना कोई नुमांईदा ना कोई प्रशासनिक अधिकारी लोगो की बात सुनने पहुंची

मोडयुलज कोसमेटिक प्राईवेट लिमटिड के एचआर के कह रहे कोई प्रदूषण नहीं गढ़शंकर। पंजाब हिमाचल को जोडऩे वाली सडक़ पर गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाया पक्का र्मोचा आज...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर मरीजों के बढ़ रहे आंकड़े , हिमाचल में भी डराने लगे : हर 225 में से एक पीड़ित – विशेषज्ञ क्या बता रहे वजह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैंसर मरीजों को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 32 हजार से ज्यादा कैंसर रोगी हैं। आबादी के लिहाज से देखें तो हर ...
Translate »
error: Content is protected !!