1 से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी मोहीं-दरकोटी सड़क : 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क

by

हमीरपुर 29 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क : सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर-बराड़बल्ह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 10 अक्तूबर तक बंद की जा रही है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अणु या बड़ू होकर बराड़बल्ह की ओर आवाजाही कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की शिकायत के लिए जारी किया whtsapp नंबर – 08988500249 दूरभाष नम्बर 0177-2990575

उद्योग विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आरम्भ किया है। निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी : दिल्ली में बड़े स्तर पर घट सकती है आप की सीटें

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावों में मुख्य मुद्दा AAP का लगातार तीसरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर जीभी में‘ शोभला सराज 2.0’ का आयोजन, पर्यटन को स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर बल।

स्वच्छ सराज, समृद्ध सराज का गूंजा संदेश, पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति और संस्कृति की कीमत पर नहीं। सराज की सुंदरता और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की पहल। जिभी/बंजार(परस राम भारती):- विश्व पर्यटन दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होगी विशेष ग्रामसभा -प्रियंका वर्मा

एएम नाथ।  नाहन, 17 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को चिट्टे की रोकथाम के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!