56 पटवारी उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा 3 अक्टूबर से : 6 दिन चलने वाले परीक्षा की करवाई जाएगी पूरी वीडियोग्राफी

by

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने परीक्षा के प्रबंधों संबंधी अधिकारियो के साथ की सरकारी कालेज होशियारपुर में बैठक
होशियारपुर, 29 सितंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा की ओर से आज सरकारी कालेज होशियारपुर में 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2023(8 अक्टूबर को छोडक़र) तक सीधी भर्ती व अनुकंपा के आधार पर जिला होशियारपुर में भर्ती किए गए 56 पटवारी उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा की तैयारियों संबंधी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विभागीय परीक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रिंसिपल सरकारी कालेज को निर्देश दिए कि विभागीय परीक्षा देने आए उम्मीदवार का निजी सामान जैसे कि बैग, मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, कैलकूलेटरस व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री आदि रखने के लिए कालेज के मेन गेट के नजदीक एक कमरे का प्रबंध किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक (8 अक्टूबर को छोडक़र) परीक्षा के सभी दिनों में सुरक्षा के उचित प्रबंध करवाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में महिला उम्मीदवार भी बैठेंगी, इस लिए महिला पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों के मुताबिक कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, कैलकूलेटर आदि परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकता है, इस लिए मेन गेट पर ही डी.एफ.एम.डी का प्रबंध किया जाए।
राहुल चाबा ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए परीक्षा के सभी दिनों की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है वे बताए गए समय के अनुसार पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव इन में रह रही उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय महिला की हत्या : हत्यारा ग्रिफ्तार

नाहन  :  जिला सिरमौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच तत्वों में विलीन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल : बेटे सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी, विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

गांव बादल : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी।...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में श्री गुरू तेग बहादुर सिंह जी के 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को समपिर्त आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया...
article-image
पंजाब

फसलों को प्रोसेस कर मार्किट में बेचने पर किसान कमा सकते हैं अधिक लाभ: मुख्य कृषि अधिकारी

कृषि विभाग की ओर से पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड फूड प्रोसेसिंग विषय पर करवाया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स होशियारपुर : फसली विभिन्नता स्कीम के अंतर्गत मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!