शहीद स्मृति स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार : निगम क्षेत्र में डार्क स्पॉट पर लगेंगीं स्ट्रीट लाइटस – आशीष बुटेल

by
नगर निगम की बैठक आयोजित
एएम नाथ।  पालमपुर, 13 सितम्बर :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधान सभा में समग्र और सुनियोजित विकास ही उनकी प्राथमिकता है।  पालमपुर नगर निगम की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मुख्य संसदीय सचिव ने सभी पार्षदों से आग्रह किया कि पालमपुर निगम क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं शहर की सुंदरता एवं महत्व को बढ़ाने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप में आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत के अनुरूप निगम क्षेत्र में नई योजनाओं को आरम्भ करने के लिये प्रयास किये जाने चाहिये।
बुटेल ने कहा कि निगम क्षेत्र के वार्डों में डार्क स्पॉट की पहचान कर यहां विद्युत संचालित स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में दो जलाशयों का भी निर्माण किया जायेगा। सीपीएस ने लावारिश पशुओं की समस्या के स्थाई समाधान के लिए भी उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में अमर शहीदों की स्मृतियों बनाये स्थानों का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के धार्मिक स्थानों का भी चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार किया जायेगा।
शुक्रवार को नगर निगम पालमपुर की बैठक महापौर गोपाल नाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त उपमहापौर राज कुमार सहित निगम के पार्षदों ने बैठक में भाग लिया। बैठक का संचालन नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा ने किया।
बैठक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों सहित निगम क्षेत्र के वार्डों में बरसात में हुए नुकसान के बाद किए गए कार्यों, नगर निगम के सीताराम पार्क में बने फव्वारे, नगर निगम के पुराने भवन के जीणोद्धार, सभी वार्डों के प्राकृतिक जल स्त्रोतों की जीणोद्धार बारे, कूड़ा निष्पादन, नगर निगम पालमपुर के अधीन आने वाले नालों व खड्डों के तटीकरण, नगर निगम के प्रत्येक बार्ड में पार्क बनाने, नगर निगम पालमपुर में स्ट्रीट वेंडर जोन बारे इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संतोषी माता चौक का विस्तार किया जाएगा ताकि यातायात सुगम रह सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेवाल बीत के जंगल में पहाडिय़ों को माईनिंग माफिया अवैध तरीके से काट कर करोड़ों का पत्थर, रेत और मिट्टी ले जा चुका उठाकर : गांव वासियों ने लगाया आरोप

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव कालेवाल बीत में अवैध माईनिंग करते हुए माईनिग माफिया ने 150  से 200  फुट तक पहाड़ी को काट कर पत्थर और अन्य मटीरियल उठाने का आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास : कुलदीप सिंह पठानिया चुवाड़ी में समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल परियोजनाओं को मिल रही प्राथमिकता एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी सेक्टर में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों में देरी करने की साजिश : भाजपा ने हिमाचल सरकार की अधिसूचना का विरोध किया

एएम नाथ । शिमला, 1 अप्रैल : भाजपा विधायकों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश सरकार की उस हालिया अधिसूचना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें जिला आयुक्तों को पांच प्रतिशत तक पंचायतों के लिए आरक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!