हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने पर किये सम्मानित : हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवियों ने भी जमाया रंग

by
धर्मशाला, 13 सितम्बर: जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगडा द्वारा हिंदी में बेहरीन कार्य करने के लिए जिला सांख्यिकी विभाग तथा जिला खाद्य नियंत्रक विभाग की अधीक्षक शालिनी को सम्मानित किया गया इसके साथ ही हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोक संपर्क विभाग के प्रचार सहायक अंकुश तथा प्रवीण कुमार सैनिक कल्याण विभाग को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट भाषा है तथा सरकारी कार्यालयों में हिंदी को बढ़ावा दिया जाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का तेजी से प्रचार प्रसार सुनिश्चित हो रहा है तथा युवाओं को देश की भाषा के प्रति लगाव होना जरूरी है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डा सुशील कुमार फुल्ल ने भी हिंदी भाषा के विभिन्न आयामों तथा उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डा गौतम व्यथित ने भी हिन्दी के उन्नयन व विकास हेतु कारगर पग उठाए जाने पर बल देते हुए हिंदी भाषा वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा हिंदी भाषा को अंगीकार करने के लिए समाज आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर कवियों ने सामाजिक समस्याओं तथा हिंदी भाषा की उपयोगिता पर आधारित रचनाएं सुनाकर खूब रंग जमाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ : पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में

ऊना : जिला राईफल एसोसिएशम ऊना द्वारा पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में दो दिवसीय जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया गया | इस दौरान 10m...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

22 वर्षों से साइकिल पर विश्व भ्रमण कर रहे सोमेन देबनाथ, 2027 तक जारी रहेगा भारत दौरा 27 मई 2004 से साइकिल यात्रा पर निकले सोमेन, उत्तर कोरिया को छोड़कर कर चुके हैं विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डा. नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका हाईर्कोट ने की रद्द : माननीय न्यायधीश ने कहा कि आरोपी को अग्रिम जमानत देने से समाज में गतल संदेश जाएगा

शिमला : माननीय हाईर्कोट हिमाचल प्रदेश ने शिवलिंग और नंदी भगवान पर सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक कमैंट करने के अरोपी डा. नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है। मामल की सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!