शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए व तीनों काले कानून रद्द करने करवाने की मांग को लेकर जालंधर में दस को कैंडल मार्च : हरपुरा

by

सतलुज ब्यास टाईमस( सिंघू बार्डर) :    सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशें के तहत आल इंडिया जाट महासभा के कार्याकर्ता पूरे देश में डटे हुए है और आज सिंघू बार्डर पर आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व अजृन अवार्डी सेवानिवृत आईजी करतार सिंह के साथ आगे की किसान अंदोलन की चर्चा की। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि तीनों कानून रद्द करने व एमएसपी की गरंटी के बिना अव घर वापसी नहीं होगी और संघर्ष शांतमई रहेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ रोष है। जिसके चलते लाखों किसान अंदोलन में शामिल है तो अन्य वर्ग भी अव किसानों के साथ आ चुके है। केंद्र सरकार की किसान अंदोलन को असफल करने के लिए चली जा रही चालें सफल नहीं होगी। छे फरवरी को किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर बारह से तीन वजे तक चक्का जाम किया जा रहा है। जिसमें आल इंडिया जाट महासभा के समूह कार्याकर्ता किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा किए जा रहे चक्का जाम में शामिल होगे। उन्होंने कहा कि दस फरवरी को किसान अंदोलन मेंं शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए और किसान अंदोलन के सर्मथन करने के लिए और तीनों काले कानून रद्द करने तथा 26 जनवरी को जेलों में नजायज बंद किए नौजवानों को रिहा करने की मांग को लेकर शाम पांच वजे जालंधर में कैंडल मार्च किया जाएगा। इस दौरान आल इंडिया जाट महासभा के सभी पदाधिकारी व अन्य सर्मथक उसमें शामिल होगे।
फोटो : सिंघू बार्डर पर आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह के साथ हरपाल सिंह हरपुरा व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में शिक्षा में डिजिटल क्रांति: AI पाठ्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़ : भारत में जहां शिक्षा प्रणाली पारंपरिक ढांचे में बंधी हुई है, वहीं पंजाब ने डिजिटल युग की ओर तेजी से कदम बढ़ाते हुए सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PPSC -DSP, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत 322 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 पंजाब लोक सेवा आयोग पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।जो लोग इच्छुक हैं इन पदों आवेदन करने के लिए उनके पास 31 जनवरी, 2025 तक...
article-image
पंजाब

बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा : बीए बीएड में जसप्रीत कौर बीएससी बीएड में करण बसी बस्सी रहे प्रथम

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में  चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है।  कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की बढ़ेगी मुश्किलें?… सीएजी रिपोर्ट में रडार पर ये 6 विभाग

दिल्ली में पिछले 5 सालों से आम आदमी पार्टी जिस तरह से सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश न करने से बच रही थी, अब उसकी मश्किलें ज्यादा बढ़ सकती है. बीजेपी की नई सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!