मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम को तेज करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने तथा खुरालगढ़ साहिब के पहुँच मार्ग को चौड़ा करने की मांग को स्वीकृत : पंकज

by
 गढ़शंकर। श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पीडब्लयूडी विभाग के एक्सियन कमलनैन के साथ खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम का मौका देखा। प्रैस से भेंट में पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में 3 फरवरी को हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, चरनजीत सिंह चन्नी,अरूणा चौधरी, विधायक डा राज कुमार तथा मेरे द्वारा खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम को तेज करने के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध करवाने तथा खुरालगढ़ साहिब के पहुँच मार्ग को चौड़ा करने की मांग को स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तुरंत कार्यवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी के टयूबबैल, गुरुद्वारा को जाने वाले रास्ते की पुली के निर्माण, गुरुद्वारा की इमारत के साथ साथ डंगे लगाने की मांगें रखी थी, जिन्हें स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पी डब्लयू डी विभाग के एक्सियन कमलनैन को मौका देखकर रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं तथा इसी वर्ष मीनार-ए-बेगमपुरा परियोजना को पूरा करवा कर संगत के सुपुर्द करना चाहते हैं| इस अवसर पर हरमेशवर सिंह सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, जगतार सिंह पूर्व सरपंच,आदि उपस्थित हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा समेत आप के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल : नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के भीतर मची अंदरूनी खींचतान अब एक बड़े राजनीतिक भूचाल में तब्दील हो गई है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को भारतीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
पंजाब

किराएदार ने मकान मालिक को बांधकर पीटा जाता घर का सामान लूटने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर- किराएदार द्वारा अपने साथियों की सहायता से मकान मालिक को बांधकर पीटने व घर का सामान चोरी कर लेजाने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!