बलाचौर-होशियारपुर दसूहा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और चौड़ा करने सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मांग

by

नई दिल्ली/होशियारपुर, 3 अप्रैल: सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिलाचौर-होशियारपुर-दसूहा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और इसे और चौड़ा करने की मांग रखी, जिससे इस क्षेत्र में सुगम यातायात के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
केंद्रीय मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात के दौरान लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने उन्हें अवगत कराया कि बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा सड़क पंजाब के कई जिलों को जोड़ने के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ती है, जिस पर वर्तमान में भारी यातायात रहता है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में इस सड़क पर यातायात में भारी वृद्धि के कारण इसका मौजूदा ढांचा संकीर्ण हो गया है, जिससे रोजाना राहगीरों को ट्रैफिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस सड़क के चौड़ा होने से न केवल लोगों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से जुड़ने वाली इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग रखते हुए सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से अंतरराज्यीय यातायात पहले से अधिक सुगम हो जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर इसके रखरखाव को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर पंजाब को बड़े औद्योगिक केंद्रों से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करना और इसे चौड़ा करना समय की जरूरत है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जानी चाहिए।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित प्राधिकरण को निर्देश जारी करे ताकि आवश्यक कदम, जैसे सर्वेक्षण, प्रशासनिक प्रक्रियाएं और संभावनाओं का अध्ययन किया जा सके। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि जनहित से जुड़े इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार की ओर से हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी ताकि संबंधित प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लुधियाना । लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने...
article-image
पंजाब

9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 8 जुलाई : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति इंदरजीत कुमार पुत्र गुरदियाल राम निवासी ददयाल थाना माहिलपुर को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर की दामिनी कॉमर्स तथा संजना आर्ट्स में रहीं प्रथम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम में कॉमर्स स्ट्रीम की दामिनी ने 93.4% अंक...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पंजाब सरकार की बैठक : 5 मई को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

 चंडीगढ़ :  पंजाब और हरियाणा में उपजे पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों...
Translate »
error: Content is protected !!