9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

by
गढ़शंकर, 8 जुलाई : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति इंदरजीत कुमार पुत्र गुरदियाल राम निवासी ददयाल थाना माहिलपुर को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई सुखविंदर सिंह व पुलिस पार्टी सैला खुर्द बस स्टैंड पर थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि इंदरजीत कुमार अवैध शराब बेचने का धंधा करता है और अभी रेड की जाए तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की जा सकती है। इस सूचना पर ए एस आई सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ दबिश दी तो उसके घर के साथ बने खंडर से 9 पेटी शराब जोकि चंडीगढ़ में बिक्री के लिए वैध थी बरामद की गई, इस संबंध में उक्त के विरुद्ध थाना माहिलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : 367 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, दिल्ली से मुंबई तक छापे – भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत

नई दिल्ली :   ED ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

जीओ अरोड़ा टैलीकाम सतनौर के जीओ के र्बोड कुल हिंद किसान सभा ने हटाए

गढ़शंकर: जीओ अरोड़ा टैलीकाम सतनौर के बाहर से जीओ के र्बोड हटाने के बाद कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष चौधरी, सीटू नेता...
article-image
पंजाब , समाचार

कांग्रेस में एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक आज हो सकते शामिल

  चंडीगढ़ :पंजाब में राजनीतिक गर्माहट लगतार बढ़ती जा रही है और जमकर राजनीती में जोड़ तोड़ चल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि आज शाम कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!