भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

by

लुधियाना । लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन था।

नामांकन पत्रों की जांच तीन जून को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि पांच जून है।

अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के परुपकार सिंह घुम्मन शामिल हैं, जिन्होंने 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए पहले ही अपने नामांकन दाखिल कर दिये हैं।

भाजपा उम्मीदवार गुप्ता ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के पंजाब प्रभारी विजय रूपानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और लुधियाना जिला इकाई के प्रमुख रजनीश धीमान सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन हो जाने के बाद खाली हुई थी।

इससे पहले, जाखड़ ने यहां कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना उपचुनाव में उनकी पार्टी की जीत पंजाब में राजनीतिक बदलाव की दिशा तय करेगी।

उन्होंने कहा कि लुधियाना के कृषि वैज्ञानिकों ने हरित क्रांति लाकर देश में भुखमरी को खत्म किया और अब उसी धरती से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर आप तथा कांग्रेस को बाहर करना है।

जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आशु को बाहरी लोग नहीं, बल्कि उनकी अपनी पार्टी हराएगी।

उन्होंने कहा कि आस्तीन के सांपों से सावधान रहें। भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर भी तीखे हमले किए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने मतदाताओं से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गुप्ता को निर्णायक जीत दिलाने का आग्रह किया। बिट्टू ने जोर देकर कहा कि यहां की जीत 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने की दिशा तय कर सकती है।

उन्होंने कहा, ”यह चुनाव पार्टी नेतृत्व और पंजाब के लोगों को यह स्पष्ट संदेश देने का हमारा मौका है कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और नेतृत्व के साथ जुड़ा हुआ है।” उन्होंने गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा, ”भाजपा समर्पण और निष्ठा का सम्मान करती है। जीवन गुप्ता दोनों गुणों का प्रतीक हैं। अब लुधियाना पश्चिम के लोगों पर निर्भर है कि वे उस प्रतिबद्धता को अपने वोटों से पुरस्कृत करें।” बिट्टू ने कहा, ”यह विडंबना है कि आप लुधियाना से एक भी प्रतिबद्ध स्वयंसेवक नहीं ढूंढ पाई।”

रैली को रूपानी, पूर्व सांसद श्वेत मलिक और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार करने पर सहमत : करेंसी से संबंधित निर्णय जल्द होंगे

भारत और रूस ने डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आधुनिक बुनियादे ढांचे को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है। ब्रिक्स देशों के बीच इंटरनेशनल संबंधों को विस्तार देते हुए भारत और रूस...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं को अब इस दिन से मिलेंगे ₹1000 : जानिए कौन कौन से ज़िलों से होगी शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। पहले...
article-image
पंजाब

काग्रेस के समय बार्ड 13 में कम्युनिटी सैंटर के लिए दस लाख की ग्रांट पंजाब सरकार दुारा वापिस ले कर बार्ड वासियों से किया अन्याय : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बार्ड नंबर ़13 में बाबा हिंमत सिंह पार्क के निकट कम्युनिटी सैंटर के लिए काग्रेस सरकार समय 11 लाख रूपए की ग्रांट दी गई थी। उकत ग्रांट पंजाब सरकार और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!