शातिर अपराध गिरफ्तार, 10 अवैध पिस्टल बरामद : दिल्ली और पंजाब के अपराधियों को हथियार करता था सप्लाई

by

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब में हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 अवैध पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली और पंजाब के अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 42 साल के तरुण मेहरा के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर में रहता है। उसे रिंग रोड पर आईपी पार्क के मेन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रतिक्षा गोदरा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक हथियार सप्लायर सफेद कार से रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच आईपी पार्क के पास पहुंचेगा। उसके पास कई अवैध हथियार भी है, जिसे वह सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक छापामार टीम तैयार कर मौके पर भेजी गई। जैसे ही वह सफेद कार से वहां पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 10 अवैध पिस्टल मिले।

पूछताछ में मेहरा ने बताया कि ये हथियार उसने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से खरीदे थे और इन्हें पंजाब के अपराधियों को सप्लाई करना था। नेहरा ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। इससे पहले वह अपने परिवार के साथ सोने के व्यापार में जुड़ा था। व्यापार में जबरदस्त घाटा होने और पिता की मौत के बाद वह नशे के अवैध कारोबार से जुड़ गया। उसे इस कारोबार में भटिंडा के विशाल नाम का युवक लेकर आया।

वह 2014 से उत्तम नगर में रह रहा है। वह लकी नाम के एक नाइजीरियन आदमी से ड्रग्स खरीदता था और पंजाब में सप्लाई करता था। पंजाब पुलिस ने 2017 और 2018 में उसे गिरफ्तार भी किया था। बेल पर जेल से बाहर निकलने के बाद वह फिर से इसी धंधे में लग गया। मेहरा ने बताया कि अमृतसर जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात साहिल उर्फ कालू से हुई। कालू ड्रग्स और हथियार सप्लाई का काम करता था।

2022 में जेल से निकलने के बाद मेहरा ने बुरहानपुर के हथियार सप्लायर जेडी से संपर्क किया। उसके बाद वह महंगी कारों से दिल्ली और पंजाब में हथियारों की सप्लाई करने लगा। उसे चंडीगढ़ पुलिस नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में भी गिरफ्तार कर चुकी है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड में पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए कमजोर वर्ग की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज रहीमपुर में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी की गरिमामयी उपस्थिति में करवाए गए संत सम्मेलन में संत निरंजन दास...
article-image
पंजाब

फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार : शेर सिंह घुबाया ने 2014 में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया था

नई दिल्ली, 07 मई । पंजाब के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2025: नामांकन व मतदान कार्यक्रम घोषित – – 2 मार्च को होगा मतदान, उसी दिन होगी मतगणना

– पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाया जाएगा चुनाव : ज़िला निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा :  तलवाड़ा , 16 फरवरी: जिला होशियारपुर में नगर परिषद तलवाड़ा के आम चुनाव को लेकर डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध ज़िला मजिस्ट्रेट ने किए सुनिश्चित

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश –       कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार होशियारपुर, 3 जुलाई: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!