शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते : बेटे की ठेकेदारी नही ले रखी

by

शिमला: शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद महेश्वर सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला से मना के दिया है । महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है, मेरी उम्र भी 73 हो गई है और मैं निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ सकता हूं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बैठक करने के बाद देर शाम को प्रेस से बात करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके उनको अपनी इच्छा से अवगत करवाएंगे।महेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में जाने का कोई सवाल नहीं है। मर भी जाऊंगा, तब भी कांग्रेस में नहीं जाऊंगा।
शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते : महेश्वर सिंह ने अपने बेटे हितेश्वर ठाकुर के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि बेटे पर मेरा बस में नहीं है और, मैंने बेटे की ठेकेदारी नही ले रखी है। उनका अपना फैसला है, इस पर वह कुछ नहीं कर सकते। बेटे की जिम्मेदारी नहीं लेता। शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते हैं। महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा एक नामांकन रद्द हो चुका है और अब 73 साल की उम्र में निर्दलीय चुनाव लड़ना कठिन है, लेकिन अगर मेरे कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए जोर देंगे तो आपने कार्यकर्ता को समझाऊंगा कि इस उम्र में चुनाव लड़ना बहुत मुश्किल है। कई बार वर्कर्स की इच्छा भी सुननी पड़ती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का विधायक व उपायुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण : डे-बोर्डिंग स्कूल सहित प्रस्तावित योजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतर्कता बरते प्रशासन, आपातकाल से निपटने के हों पूरे इंतजाम : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकर ने कहा अपना और अपने परिवार का रखें ध्यान, सुरक्षित स्थानों पर रहें एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में अभ्यास प्रक्रिया जोरों पर

सन्तोषगढ़ :5 जून को जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई में होने जा रही खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में अभ्यास प्रक्रिया जोरों पर है तथा युवाओं में इस खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पूर्व मंजरी अनिवार्य : प्रशासनिक आधार और आवश्यक मामलों में भी तबादले होंगे :

शिमला : जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतिबंध हटाया गया है। सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नए पदों के सृजन के मामलों में भी यह बैन नहीं होगा। अनुशासनात्मक,...
Translate »
error: Content is protected !!