शादी में डीजे के धुन पर जमकर फायरिंग – वीडियो वायरल होने पर एक्शन में पुलिस

by
मोगा  :   कोट ई सेखा के गांव उमरियाना में एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर जमकर फायरिंग की गई. इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. ये फायरिंग 12 बोर की बंदूक से किए गए।  शादियों में की जाने वाले ऐसी फायरिंग कई बार हादसों की वजह बन चुके हैं. लेकिन फिर लोग सुधरने का नाम नहीं लेते हैं. कुछ दिन पहले फिरोजपुर में शादी में गोली लगने से दुल्हन जख्मी हो गई थी.
शादियों में ऐसी लापरवाही के कारण कोई न कोई बड़ा को हादसा हो सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने थाना कोट सेखा में मामला दर्ज कर लिया. इस मामले में डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए कहा कि मोगा के कोट ई सेखा के गांव उमरियाना गांव के एक शादी समारोह के दौरान कुछ नौजवानों की तरफ से फायरिंग की गई थी।
जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही कहा कि अगर सोशल मीडिया पर इस तरह कोई वीडियो वायरल हुआ तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और हथियार की लायसेंस भी कैंसिल किया जाएगा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्त्री के बेटे ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में पास किया UGC- NET

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पंचायत पलूहीं के एक छोटे से गांव बलियारा के बेटे गगन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है! गगन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो मामले में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ आरोप तय : अब 30 मार्च को होगी सुनवाई

एएम नाथ। चम्बा : पोक्सो मामले में घिरे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। वीरवार को विधायक अदालत में पेश हुए। इसके साथ ही मामले में...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और...
Translate »
error: Content is protected !!