शादी समारोह के दौरान चुराह क्षेत्र की जुंगरा पंचायत में मकान की गिरी छत, कई घायल

by

एएम नाथ। चम्बा.: जिला चम्बा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जुंगरा के शहवा गाँव में शादी समारोह के दौरान मिट्टी के मकान की छत गिरने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों के घायल होने का समाचार है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में लोग मकान की छत पर बैठे थे और दूसरी और लोग नाच रहे थे। जहां पर लोग बैठे थे वो मिट्टी का कच्चा मकान था। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया है।

चुराह के विधायक डॉ. हँस राज का कहना है कि आज हमारे चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव शहवा में एक विवाह समारोह के दौरान एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल तीसा अस्पताल पहुँचाया गया।
तीसा सिविल अस्पताल पहुँचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों को समुचित एवं बेहतर उपचार के आवश्यक निर्देश दिए।


वर्तमान में सभी घायलों की स्थिति सामान्य है एवं सभी सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने “माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट” का किया शुभारंभ

चंबा,6 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज “माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट” का शुभारंभ किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बचत भवन चंबा में आयोजित प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि”माई पैड माई राइट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला, 14 नवंबर – उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में आयोजित किये जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हमले के बाद पहलगाम में थोड़ी चहल-पहल दिखी : होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना

  म्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद देशभर में अभी भी खासा रोष है. आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है. हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज गुप्ता को दिलाई नगर पंचायत अर्की पद के अध्यक्ष की शपथ : व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आमजन की राहों को आसान बना रहे मुख्यमंत्री – संजय अवस्थी

 अर्की  : उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने आज मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित...
Translate »
error: Content is protected !!