शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया

एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टरबाइन, अल्टरनेटर, एक्साइटर, कंट्रोल रूम सहित पावर हाऊस के विभिन्न सेक्शन का दौरा किया और अधिकारियों से यहां विद्युत उत्पादन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की उन्होंने बरोट से पावर हाऊस तक पानी लाने के लिए उपयोग में लाई जा रही प्राचीन ट्रॉली का भी अवलोकन किया।

May be an image of 6 people and text

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करना उनके आज के दौरे का उद्देश्य रहा है।  अभी इसका संचालन पंजाब सरकार के पास है। उन्होंने कहा कि शानन परियोजना को लेकर पंजाब सरकार के साथ बातचीत चल रही है और इस बारे में पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पक्ष में इस परियोजना की लीज़ अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए पंजाब को इस परियोजना को हिमाचल प्रदेश को सौंपना चाहिए। इस पर हिमाचल का अधिकार बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को अब इसे छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिए।                        मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत नहीं आती है। परियोजना को लेकर पंजाब सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सभी को मान्य होगा।

May be an image of 7 people and text

इस अवसर पर शानन परियोजना के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार, ऊहल परियोजना चरण-3 के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर, राकेश धरवाल व राकेश चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण

चंबा की कला व संस्कृति को देश और दुनिया में पहुंचाने में मददगार साबित होगा यह भवन : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते क्षेत्र...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें...
article-image
पंजाब

पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का किया मुआयना

गढ़शंकर।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का मौका मुआयना किया। पंकज किरपाल ने बताया कि नंगल में भारी बारिश के...
Translate »
error: Content is protected !!