पलोग की चाहत शर्मा ने ‘सा रे गा मा पा’ ऑडिशन में दिखाई प्रतिभा

by

अर्की :  योगेश चौहान- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग निवासी चाहत शर्मा ने जी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के चंडीगढ़ में आयोजित ऑडिशन में भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया।
चाहत शिमला के चेल्सी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। उनके पिता अरुण शर्मा स्वयं अच्छे भजन गायक रहे हैं। चाहत ने संगीत की पहली शिक्षा अपने पिता से ही प्राप्त की। परिवार से विरासत में मिले संगीत के संस्कारों ने उनके मन में गायन के प्रति रुचि को और प्रगाढ़ किया।
बेटी की प्रतिभा को पहचानते हुए अरुण शर्मा ने उसे विधिवत संगीत शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया। वर्तमान में चाहत चन्ना म्यूज़िक अकादमी, लोअर बाज़ार, शिमला में संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जहां उन्हें विनोद चन्ना एवं डॉ. कौशल्या चन्ना के मार्गदर्शन में संगीत की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
चंडीगढ़ में आयोजित ऑडिशन में चाहत ने अपनी प्रस्तुति देकर चयनकर्ताओं के समक्ष अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिवार और क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि वह आगामी चरणों में भी बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश और अर्की क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने जनता के पैसे अच्छी जिंदगी (ठाठ-बाट वाली) जी – केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव का आता था खर्च : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमा पार्टी  के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह : विनोद कुमार गौतम

 सोलन :  बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 जनवरी, 2024 तक ज़िला सोलन में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. जनक राज

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल एएम नाथ। चम्बा : आज क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून को लेकर सभी विभाग रहें सतर्क, 14 जून को कोटरोपी में बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास किया जाएगा – एसडीएम पधर

पधर, 11 जून :  एसडीएम कार्यालय पद्घर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में मानसून सीजन में आपदा से निपटने...
Translate »
error: Content is protected !!