शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से कटाई करने पर रहेगी पाबंदी …धान की खरीद 1 अक्तूबर से, मंडियों में जरूरी प्रबंध मुकम्मल…: DC आशिका जैन

by

किसानों को निर्धारित नमी वाला सूखा धान मंडियों में लाने की अपील , जिले में 4.15 लाख मीट्रिक टन धान की आमद होने की संभावना  ,
होशियारपुर, 17 सितंबर : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले की मंडियों में 1 अक्तूबर से शुरू होने जा रही धान की खरीद संबंधी किए गए प्रबंधों के बारे में बताया कि किसानों, आढ़तियों और कामियों की सुविधा के लिए जिले की 65 रेगुलर मंडियों में जरूरी इंतजाम अमल में लाए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किसानों को मंडियों में सूखा धान लाने की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित नमी वाली फसल लाने से उनके धान की साथ-साथ खरीद सुनिश्चित की जाएगी और वे बिना किसी देरी या रुकावट के अपनी फसल बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सीजन के दौरान 17 फीसदी नमी निर्धारित की गई है, जिसे किसानों द्वारा पूरी तरजीह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में बुनियादी सुविधाओं का सुचारू प्रबंध किया गया है ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिले में इस बार धान की अनुमानित आमद के बारे में बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले की मंडियों में लगभग 4.15 लाख मीट्रिक टन धान की आमद होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं सिविल सप्लाईज विभाग के अधिकारियों द्वारा मंडियों में प्रबंधों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि किसानों, आढ़तियों और कामियों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंनेਕ बताया कि खरीद एजेंसियों में मार्कफेड, पंग्रेन, पनसप, पंजाब वेयरहाउस और एफ.सी.आई. शामिल हैं, जो किसानों की फसल को खरीदेंगी। उल्लेखनीय है कि इस सीजन के दौरान झोने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 2,461 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों की फसल खरीद होने के 24 घंटों के अंदर-अंदर बनती अदायगी करने के साथ-साथ फौरी लिफ्टिंग को सुनिश्चित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर पाबंदी लगाई गई है, जिसे हर हाल में बरकरार रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन सील : गढ़शंकर पुलिस ने इंटरस्टेट नाकों पर वाहनों की जांच

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार आज गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सील-वी के तहत हिमाचल की सीमा से सटे कोकोवाल मजारी और महंदवानी में अंतरराज्यीय नाके पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की...
article-image
पंजाब

मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सूरी की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी काबू

अमृतसर। गोपाल मंदिर के आगे मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारे को काबू कर लिया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के “युवा पुरस्कार–2024” के लिए हरलीन कौर चयनित

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 20 मई : चंडीगढ़ साहित्य अकेडमी  ने हरलीन कौर  को उनकी अंग्रेज़ी कविता संग्रह “Eternal Whispers: Songs of the Soul” के लिए प्रतिष्ठित “युवा पुरस्कार–2024” हेतु चयनित किया है। हरलीन...
Translate »
error: Content is protected !!