रोड़ मजारा में 19 सितंबर को लगेगा निःशुल्क आयुष मेडिकल कैंप

by

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी विभिन्न बीमारियों की जांच, मरीजों को दी जाएंगी निःशुल्क आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां

रोड़ मजारा, 17 सितंबर। सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, गांव रोड़ मजारा में 19 सितंबर, शनिवार को निःशुल्क आयुष मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की जाएगी।

कैंप के संबंध में जानकारी देते हुए मुकेश धीमान ने बताया कि कैंप में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक पद्धति के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान सामान्य बीमारियों के अलावा पेट संबंधी रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग तथा जोड़ों से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैंप में शुगर टेस्ट, खून की जांच और ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क की जाएगी। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद मरीजों को उनकी बीमारी एवं स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुकेश धीमान ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों की समय रहते पहचान करने में मदद मिलती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप...
article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.  लिस्ट...
article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया...
article-image
पंजाब

कानून और समाज’ पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र, होशियारपुर के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में, ‘कानून और समाज’ पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला...
Translate »
error: Content is protected !!