बीरमपुर में मुफ्त मेडिकल कैंप, 60 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

by

नागपाल अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने की बीपी, शुगर और आंखों की जांच, मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित

गढ़शंकर। शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांव बीरमपुर स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन सरां परिवार के सरदार रणजीत सिंह सरां के विशेष सहयोग तथा नागपाल अस्पताल के तकनीकी सहयोग से किया गया। कैंप के दौरान करीब 60 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाकर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।

कैंप में नागपाल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों तथा विभिन्न सामान्य रोगों से संबंधित जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं।

इस अवसर पर सरदार रणजीत सिंह सरां ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद अपने गांव और यहां के लोगों से उनका जुड़ाव कायम है। गांववासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस तरह के मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाए जाएंगे।

शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रखा जाएगा।

मेडिकल कैंप के आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं तथा गांव के गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के स्थापना दिवस पर आध्यात्मिक लेखक और सामाजिक चिंतक डॉ हर्षविन्दर सिंह पठानिया से मुलाकात

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डॉ  हर्षविंदर ने बताया की उनके पिता जी आर्मी में थे इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल जम्मू में शुरू हुई ! बाद में पिता जी के रिटायर होने के बाद...
article-image
पंजाब

नवांशहर ग्रेनेड हमले का वॉन्टेड पुलिस एनकाउंटर में गया मारा

नवांशहर।   जाडला में शराब के ठेके पर हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी को शनिवार दोपहर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। एनकाउंटर...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री मजीठिया की बैरक में लगाए कैमरे : 19 तक ज्यूडिशियल रिमांड पर, कल हाईकोर्ट में सुनवाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यू नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर अब 24 घंटे नजर रखी जा रही है। बैरक में कैमरे...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता बाजवा को नहीं किया जाए बेवजह परेशान : जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सख्ती से की जाए

चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और उसके पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में कथित रूप से तस्करी...
Translate »
error: Content is protected !!