शारीरिक संबंध कई दिनों तक बनाता रहा युवक : शादी करने से किया मना तो महिला ने दर्ज कराया मामला

by

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : हमीरपुर की एक महिला ने मंडी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। तलाकशुदा महिला की युवक से जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई। शिकायत पर महिला थाना बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने बताया है कि मंडी के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से चार साल पहले जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत फोन पर शुरू हुई। बातचीत शादी तक पहुंची, जिस बारे में अपने-अपने परिजनों को यह बात बताई, लेकिन युवक की मां ने शादी करने से मना कर दिया।

वह दोनों बातचीत करते रहे। जुलाई 2024 में युवक ने जाहु मेले में मिलने के लिए बुलाया। वह चली गई। उसके 2-3 दिन बाद घुमारवीं के एक होटल में बुलाया। वहां दोनों ने बातचीत की और चले गए। 3-4 दिन बाद फिर युवक ने घुमारवीं में बुलाया। वहां युवक ने अपने दोस्त को शादी करने बारे बताया और दोस्त की दुकान पर ही वरमाला डाली। फिर वह घुमारवीं में एक होटल में गया। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो मना कर दिया। उसने शादी न करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद भी शिमला, सोलन, हमीरपुर में ले जाकर भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। अब युवक ने फोन सुनना बंद कर दिया है और शादी करने से मना कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

ऊना (24 जनवरी)- राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा में किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस केंद्र से आपदा राहत न मिलने का झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव के लिए विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

लोक सभा चुनाव जैसे जैसे निकट आ रहे है वैसे ही हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए भी राजनीति गरमाती जा रही है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर हादसे के घटनास्थल का दौरा : हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने ताना मारा – जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता, उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी

बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!