शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को देता था अंजाम _गे सीरियल किलर गिरफ्तार

by
रोपड़। देश और दुनिया में अपराध के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जोकि आपके मन और दिमाग दोनों को हिलाकर रख देते हैं। अपराधी ऐसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जोकि किसी की भी रूह कांपने का काम कर सकते हैं।
ऐसा ही एक मामला पंजाब से जुड़ा सामने आया है, जहां रोपड़ पुलिस ने एक गे सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि सड़क पर चलने वाले लोगों को अपना शिकार बना था। पहले वो युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने इस संदर्भ में अबतक 10 से ज्यादा लोगों को मौत की घाट उतार दिया है।
आरोपी के खौफनाक अंजाम के बारे में बात करते हुए रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम राम सरूप उर्फ सोढी है उसने कीरतपुर साहिब के पास मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वादरात को अंजाम दिया था। तीन कत्ल की वारदातों ने पुलिस वालों की नींद उड़ा रखी थी। राम सरूप के हाथ आते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा हत्या करने की बात कबूलकर सभी को हैरान कर दिया। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी ने भी इतने सारे कत्ल होने की उम्मीद नहीं जताई थी।
हत्या के बाद शव के पैरों को छूता था आरोपी :   रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में आरोपी इन वारदातों को अंजाम देने का काम करता था। आरोपी ने मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी के साथ पहले संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी चीज को लेकर उनमें झगड़ा हुआ। बाद में फिर आऱोपी ने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह से उसने सभी वारदातों को अंजाम देने का काम किया। आरोपी पूरी तरह से नशे का आदी है। इसके चलते घरवालों ने उसे पहले ही निकाल दिया था। हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी को हत्या करने के बाद अफसोस होता था तो वो शव के पैर भी छूता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक – अचानक काफिले में घुसा गया युवक – युवक ने कहा मुख्यमंत्री से पदों को भरने की मांग उठाई

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अचानक एक युवक सीएम के काफिले में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तहत आन वाले ज्वाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद ,2 आरोपी गिरफतार.

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ /श्री गंगानगर :  जिले की रावला व पुरानी आबादी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद,2 आरोपियों को गिरफतार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन की कोमल ने अमेरिका की मिसीसिप्पी युनीर्वसिटी में पीएचडी के लिए प्राप्त की सौ प्रतिशत सकोलरशिप

भारत में से आनलाईन इंटरव्यू में सिर्फ कोमल को मिली सौ प्रतिशत सकोलरशिप गढ़शंकर:हिमाचल प्रदेश के गांव बीटन की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल बीटन ने अमेरिका के मिसीसिप्पी मैडीकल यूनीर्वसिटी में पीएचडी करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर द्वारा जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत भेड़ पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

एएम नाथ । पालमपुर : भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिसमें 48 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दी। डा. गोरख मल, प्रमुख क्षेत्रीय केन्द्र ने...
Translate »
error: Content is protected !!