अरविंद केजरीवाल के वायरल वीडियो पर विवाद : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दिल्ली के वकील विभोर आनंद समेत अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

by
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब विवाद गहरा गया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले पर दिल्ली के वकील विभोर आनंद समेत अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आम आदमी पार्टी  नेताओं और समर्थकों की शिकायत पर अब तक लुधियाना में पांच और पूरे पंजाब में करीब 12 FIR दर्ज की गई हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो ने केजरीवाल की छवि खराब की है और अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
वायरल वीडियो और असली संदर्भ  :  9 सेकंड का वायरल वीडियो में अरविंद केजरीवाल को यह कहते सुना गया, “किसी ने कहा कि जिसने संविधान लिखा, वह नशे में होगा.” हालांकि, AAP ने एक 19 सेकंड का वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि केजरीवाल भारतीय संविधान के बारे में नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के संविधान पर टिप्पणी कर रहे थे।
केजरीवाल ने 12 साल पहले दिए गए अपने भाषण में कहा था कि कांग्रेस पार्टी के संविधान में लिखा है कि कोई कार्यकर्ता शराब का सेवन नहीं करेगा. किसी ने कहा कि जिसने यह संविधान लिखा, वह नशे में होगा।
दर्ज धाराएं और विवाद की गंभीरता :   पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 (दंगा भड़काने का उद्देश्य), 336 (4) (छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जीवाड़ा), 352 (जानबूझकर अपमान) और 353 (सार्वजनिक अशांति फैलाने वाले बयान) के तहत दर्ज किया है. इसके अलावा, SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं को भी जोड़ा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इजरायली पीएम ने दी चेतावनी : बोले- ईरान की ब्लैकमेल नीति सफल नहीं होने देंगे

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक...
article-image
पंजाब

युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत माहिलपुर पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : माहिलपुर पुलिस ने गश्त दौरान एक युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस की एक पुलिस पार्टी गांव खानपुर की ओर गश्त पर थी तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के । मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत...
article-image
पंजाब

120 दिनों के अंदर ‘हां या ना’…..राजनीतिक नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला 120 दिनों में लेना अनिवार्य …अधिसूचना जारी

चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व राजनेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 120 दिनों के अंदर ‘हां या ना’ में फैसला लेने का प्रावधान अधिसूचित कर दिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की...
Translate »
error: Content is protected !!