शास्त्री अध्यापक के पदों के लिए काउंसलिंग 10 फरवरी को

by
ऊना : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के माध्यम से शास्त्री अध्यापकों के जिलास्तर पर 16 पद बैच आधार पर भरे जाने हैं। रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, हरोली एवं बंगाणा द्वारा जिन अभ्याथियों के नाम बैच आधार पर (अनुबन्ध पर) भरने हेतू प्रायोजित किये गये है उनकी काउंसलिंग 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक देवेन्दर चंदेल ने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची तथा काउंसलिंग सम्बंधी संपूर्ण जानकारी इस कार्यालय की वेबसाईट ूूूण्ककममनदंण्पद पर उपलब्ध है। सभी अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भेज दिए गए है।
विभिन्न श्रेणियों में इन बैच के आधार पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2003 बैच, अनुसूचित जाति में 2009 बैच, अनुसूचित जाति (आईआरडीपी) श्रेणी में 2011 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में 2006 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी) में 2015 बैच, अनारक्षित वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) श्रेणी में अब तक का बैच व अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 2010 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।
देवेन्दर चंदेल ने बताया कि उपरोक्त बैच से सम्बधित अगर किसी अभ्यार्थी का नाम रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है तथा वे ऊना जिला से संबंध रखते हैं, तो वे भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

39 लाख रुपये कमा सकते किसान-बागवान -पांच बीघा भूमि में 200 पौधे लगाकर : 500 रुपये प्रति किलो बिक रही मैक्सिकन हैस वैरायटी

बागवानी मंत्री ने दीपक सिंघा की पुस्तक का विमोचन किया एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां दीपक सिंघा द्वारा लिखित पुस्तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं।...
हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी महिला का अगर कोई शारीरिक शोषण करता है या अन्य किसी तरह से उसे अपमानित करता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता : खनाल

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक ऊना, 9 नवंबर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में आज ऊना में महिलाओं के लिए एक दिवसीय साक्षरता शिविर का...
Translate »
error: Content is protected !!