शाहपुर के 45 मील में भयानक सड़क हादसा: कार के साथ टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

by

एएम नाथ। धर्मशाला : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आज दोपहर को एक भयानक हादसा पेश आया है। जहां पर एक तेज रफ्तार बाइक कार से जाकर टकरा गई। जिसमें की बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतिदर्शियों के अनुसार युवक कांगड़ा की तरफ से आ रहे थे और 45 मील के पास बाइक से नियंत्रण खोकर सीधे सामने आ रही गाड़ी से टकरा गए। जिससे बाइक के पीछे बैठा एक युवक सामने आ रही एक निजी स्कूल बस के शीशे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
मिली जानकारीक अनुसार वाइक सवार दोनों युवक विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ते सीहोलपुरी के बताए जा रहे हैं। जोकि निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षा प्राप्त करते हैं और इंटर्नशिप करने के उद्देश्य से गए हुए थे।
वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल अवस्था में युवकों को उठाया और एंबुलेंस के माध्यम से युवकों को टांडा अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल किया। वहीं हादसे में सम्मिलित वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों द्वारा यह हादसा ओवरस्पीड का बताया जा रहा है लोगों ने बताया कि अगर दोनों युवकों ने हेलमेट पहना होता तो यह हादसा इतना भयानक नहीं होता। वहीं हादसे के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे।
उधर, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां फोरलेन पर एक कट मौजूद है, जो पहले भी कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है।
उन्होंने बताया कि समीप ही एक शिक्षण संस्थानभी स्थित है, जिससे बच्चों और स्थानीय राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है।
उन्होंने प्रशासन और फोरलेन प्राधिकरण से इस कट पर उचित सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एक बूटा-बेटी के नाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रोपे जाएंगे 5-5 पौधे

जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रोपे जाएंगे 6825 फलदार पौधेः डीसी ऊना – वन महोत्सव के अवसर पर जिला ऊना के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिसकी शुरूआत ग्रामीण विकास,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी मुद्दे पर केंद्र सरकार पंजाब सरकार को स्पष्ट निर्देश क्यों नहीं दे रही : कांग्रेस नेता सुरजेवाला

चंडीगढ़, 4 मई  : पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को इस मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना मशोबरा में मेहंदी कॉम्पिटिशन, स्लोगन राइटिंग व रैली का आयोजन

मशोबरा, 12 अक्टूबर – अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला शिमला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को बच्चों के प्रति जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया, यह जानकारी आज यहाँ जिला कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!