शाहपुर कॉलेज में बीबीए,बीसीए और पीजीडीसीए शुरू होने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

by
एएम नाथ। शाहपुर, 31 जुलाई  :  राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का महाविद्यालय में बीबीए,बीसीए व पीजीडीसीए पाठ्यक्रम शुरू करवाने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया महाविद्यालय आए थे। उस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि कॉलेज में शीघ्र ही बीबीए,बीसीए और पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।
अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार विधायक केवल सिंह पठानिया का हृदय से धन्यवाद करता है।
साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह मांग पूरी हो सकी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने ददरियाड़ा स्कूल में बाल-अधिकारों कि दी जानकारी

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा भटियात उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया। इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द

एएम नाथ। चंबा, मार्च 12 : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जारी प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!