शाहपुर में केवल पठानिया ने किए डॉ. आम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित* *बोले…. डॉ. आम्बेडकर ने रखी आधुनिक भारत के निर्माण की नींव*

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 14 अप्रैल। आधुनिक भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में डॉ. आम्बेडकर का नाम प्रमुखता से आता है। उन्होंने रूढ़ियों में जकड़े भारतीय समाज को मुख्यधारा में लाकर सामाजिक एकात्मता का सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया। डॉ. आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर एसडीएम कार्यालय शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को असमानता और सामाजिक भेदभाव की बेड़ियों से मुक्त करवाकर डॉ. आम्बेडकर ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी।
पठानिया ने कहा कि देश की उन्नति समग्र समाज की उन्नति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। उनके विचारों पर चलकर ही हम खुशहाल देश और समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान रविदास सभा नें उपमुख्य सचेतक को शाल, टोपी व डॉ. आम्बेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. आम्बेडकर के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां पर उपस्थित स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती पर समाज के लिए उनके किए गए कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर केवल पठानिया नें मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाभार्थियों की आर्थिक सहायता हेतु उन्हें 3 लाख 10 हजार 200 रुपए के चेक प्रदान किए। केवल पठानिया ने कार्यक्रम के उपरांत लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकतम का मौके पर तुरंत निपटारा किया और जबकि अन्य शिकायतों के त्वरित निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
*यह रहे उपस्थित*
इस दौरान सेक्रेटरी नगर पंचायत प्रदीप दीक्षित, डिप्टी डायरेक्टर अजय समायल, प्रिंसिपल अनिल जरियाल, संदीप चौधरी एक्ससीएन, सुभाष शर्मा, रंजाक मोहम्मद एसडीओ, नीरज गर्ग कनिष्ठ अभियंता, सुभाष नांगला एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रभात चंद रविदास सभा अध्यक्ष, मधुबाला पूर्व प्रधान, सुशील शर्मा रिटायर सीएमओ, संजू देवी प्रधान रछियालु, उषा शर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत, विजय गुलरिया उपाध्यक्ष नगर पंचायत, पुष्पा जरियाल पार्षद, हंसराज ठाकुर कांग्रेस नेता, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य व स्कूली बच्चे और काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ लिए फेरे…. 20 अप्रैल को रिसेप्शन

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी दिल्ली में स्थित कपूरथला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार एक मात्र बड़े राज्य में बची : वहां भी सिर फुटव्वल, क्या मिट जाएगा पार्टी का नाम?

कांग्रेस पार्टी का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से थोड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन उसके बाद के विधानसभा चुनावों में पार्टी लगातार विफल साबित हो...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्टडी वीज़ा पर पति-पत्नी और परिवार के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका: कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि पति-पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है लेकिन 10...
Translate »
error: Content is protected !!