जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन पर काटा साठ किलो का केक – जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता

by
एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके आवास पहुंचे और अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रतीक चिन्हों से भी सम्मानित किया। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से लोग टोलियाँ बनाकर नाटियाँ डालते हुए आए और अपने-अपने अंदाज़ में शुभकामनाएँ दी।
जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन के अवसर अपने समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साठ किलो का केक काटा। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जन्मदिन पर बधाइयों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
जयराम ठाकुर ने अपने आधिकारिक बयान में अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
उन्होंने प्रदेशवासियों द्वारा इस तरह से दिए गए स्नेह के लिए भी आभार जताते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर लोगों द्वारा मिले इस स्नेह से अभिभूत हूँ। हिमाचल वासियों द्वारा दिया गया स्नेह और समर्थन ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। वह इसी तरह हमेशा प्रदेश वासियों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने 2025 का अपना आधिकारिक कैलेंडर भी लांच किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों के लिए आवेदन 2 सितंबर तक

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी श्री धर्म वीर ने बताया कि उपमण्डल भटियात के अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्रो में 10 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 28 आंगनवाडी सहायिका व आंगनवाडी केन्द्र 2/4 बकलोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व 5 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी ….घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः सत्ती

सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले की सत्ती ने की अध्यक्षता ऊना  : आजादी के अमृत महोत्सव ओर आयुष्मान भारत योजना के तहत आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन...
Translate »
error: Content is protected !!