शाहपुर में सस्ती दवाइयों की दुकान का शुभारंभ …अब 10 से 50 प्रतिशत कम दाम पर मिलेंगी दवाइयां : केवल सिंह पठानिया

by

हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल में जिला कांगड़ा की पहली सस्ती दवाइयों की दुकान शुरू

एएम नाथ। शाहपुर, 2 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नागरिक अस्पताल शाहपुर के परिसर में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संचालित सस्ती दवाइयों की दुकान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाहपुर वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। अब क्षेत्र के लोगों को दिन-रात सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि यहां दवाइयां बाजार मूल्य से 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक कम दरों पर मिलेंगी, जिससे आम जनता, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर से दवाइयां या टेस्ट न लिखे जाएं, ताकि किसी भी गरीब व्यक्ति को अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल ने कहा कि स्थानीय विधायक के सतत प्रयासों और मेहनत के कारण ही आज शाहपुर में यह सस्ती दवाइयों की दुकान शुरू हो पाई है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार के गठन के बाद निगम की जिला कांगड़ा में यह पहली सस्ती दवाइयों की दुकान है।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, ओएसडी आयुर्वेद डॉ. सुनीत, डीएम राज्य नागरिक आपूर्ति निगम विजन शर्मा, एरिया मैनेजर जागीर सिंह, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विकास सूद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, ओंकार राणा, नीना ठाकुर, रीना पठानिया, पुष्पा जरयाल, राजीव पटियाल, नागरिक अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में अब सस्ता साबुन और हेयर आयल भी खरीद सकेंगे

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार : 19 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से कम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू टाउन माधव बस्ती में वीर अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील व लंगर का आयोजन

बीबीएन 13 जून (तारा) : न्यू टाउन माधव बस्ती बद्दी में शनिवार को गुरु अर्जुन देव के 420वें शहीदी दिवस पर्व के अवसर पर मीठे पानी की छबील सहित कड़ी चावल का विशाल लंगर आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!